2-3 दिन की राहत के के बाद एक बार फिर कोरोना के नए मामलों में उछाल आया है। नए मरीज 4000 से अधिक बढ़कर 18000 को पार कर गए हैं। एक्टिव केस इस समय 1.45 लाख के करीब हैं। वैक्सीनेशन कवरेज लगातार बेहतर होता जा रहा है। अब तक 202.79 करोड़ वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं।  

  • राष्ट्रव्यापी कोविड वैक्सीनेशन(nationwide covid vaccination) के तहत अब तक कुल 202.79 करोड़(93.08 करोड़ सेकंड डोज और 7.81 करोड़ प्रीकॉशन डोज) वैक्सीन लगाए जा चुके हैं
  • पिछले 24 घंटों में 27,37,235 वैक्सीन लगाए गए
  • भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 1,45,026 है
  • सक्रिय मामलों की दर 0.33 प्रतिशत है
  • रिकवरी रेट वर्तमान में 98.47 प्रतिशत है
  • बीते चौबीस घंटों में 20,742 लोग ठीक हुए,अब तक स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 4,32,67,571 है
  • पिछले 24 घंटों में 18,313 नए मामले सामने आए हैं
  • डेली पॉजिटिव मामलों की रेट 4.31 प्रतिशत है
  • वीकली पॉजिटिविटी रेट 4.57 प्रतिशत है
  • देश में अब तक 87.36 करोड़ जांच की जा चुकी हैं, बीते चौबीस घंटों में 4,25,337 जांच की गई
  • राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी 7.45 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन की एक्स्ट्रा डोज

COVID 19 UPDATE: कोरोना के नए केस एक बार फिर बढ़ गए हैं। नए मरीज 4000 से अधिक बढ़कर 18000 को पार कर गए हैं। इससे पहले 14000 के करीब मामले मिले थे। एक्टिव केस इस समय 1.45 लाख के करीब हैं। वैक्सीनेशन कवरेज लगातार बेहतर होता जा रहा है। अब तक 202.79 करोड़ वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं। पढ़िए देश में कोरोना संक्रमण की पूरी डिटेल्स...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 202.79 Cr: भारत में कोरोना वैक्सीनेशन की डिटेल्स
27 जुलाई की सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 202.79 करोड़ (2,02,79,61,722) से अधिक हो गया है। यह 2,68,10,586 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है। 12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। अब तक 3.86 करोड़ (3,86,74,262) से अधिक टीन एजर्स को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 प्री-कॉशन डोज भी 10 अप्रैल, 2022 से देना शुरू हुआ था।

भारत में एक्टिव केस और नए मामले
भारत का एक्टिव केसलोड(एक्टिव केस) वर्तमान में 1,45,026 है। सक्रिय मामले अब देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.33% हैं। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.47% है। पिछले 24 घंटों में 20,742 मरीज ठीक हुए हैं। इस तरह ठीक होने वाले रोगियों की संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,32,67,571 है। पिछले 24 घंटे में 18,313 नए मामले सामने आए।

भारत में कोरोना टेस्ट और पॉजिटिविटी रेट
पिछले 24 घंटों में कुल 4,25,337 COVID-19 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 87.36 करोड़ (87,36,11,254) परीक्षण किए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविट रेट वर्तमान में 4.57% है, जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट 4.31% बताई गई है।

राज्यों के पास इस समय इतनी वैक्सीन मौजूद
केंद्र सरकार द्वारा अब तक निःशुल्क और सीधे राज्य सरकार खरीद माध्यमों से वैक्सीन की लगभग 194.44 करोड़ (1,94,44,47,825) डोज राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उपलब्ध कराई गई हैं। अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 वैक्सीन की 7.45 करोड़ (7,45,81,680) से अधिक अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई डोज उपलब्‍ध है, जिन्हें लगाया जाना है।

यह भी पढ़ें
COVID 19 UPDATE: फिर से गिर रहा संक्रमण का ग्राफ, नए केस 14 हजार, बिहार के CM नीतीश कुमार पॉजिटिव
लहसुन छीलने का ऐसा ट्रिक आज तक नहीं देखा होगा आपने, बस इस तरह से 1 मिनट में निकल जाएगी पूरी कलियां