COVID 19 UPDATE: कोरोना संक्रमण के नए मामले धीरे-धीरे लगातार बढ़ रहे हैं। बीते दिन कोरोना के 4500 से अधिक नए मामले मिले हैं। इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा 194.12 करोड़ को पार कर चुका है। एक्टिव केस 0.06% हैं। रिकवरी रेट 98.73% पर पहुंच गई है। पढ़िए पूरा डेटा...

  • नेशनलवाइड वैक्सीनेशन ड्राइव के तहत अब तक 194.12 करोड़ डोज दी जा चुकी हैं
  • भारत का एक्टिव केसलोड वर्तमान में 25,782 पर है
  • एक्टिव मामले 0.06% हैं, जबकि रिकवरी रेट वर्तमान में 98.73% है
  • पिछले 24 घंटों में 2,779 ठीक होने से कुल रिकवरी बढ़कर 4,26,30,852 हो गई है
  • पिछले 24 घंटों में 4,518 नए मामले दर्ज किए गए
  • डेली पॉजिटिविटी रेट 1.62% है
  • वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.91% है
  • अब तक देश में 85.29 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं; पिछले 24 घंटों में 2,78,059 टेस्ट हुए

COVID 19 UPDATE: कोरोना संक्रमण का ग्राफ ऊपर जा रहा है। नए मामले धीरे-धीरे लगातार बढ़ रहे हैं। बीते दिन कोरोना के 4500 से अधिक नए मामले मिले हैं। इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा 194.12 करोड़ को पार कर चुका है। इसकी वजह से संक्रमण का कोई गंभीर असर नहीं हुआ है। हालांकि एक्टिव केस बढ़कर 0.06% हो गए हैं। वहीं रिकवरी रेट भी थोड़ी कम होकर 98.73% पर पहुंच गई है। पढ़िए पूरा डेटा...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 194.12 Cr: देश में कोरोना का अपडेट
6 जून सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 194.12 करोड़ (1,94,12,87,000) से अधिक हो गया है। यह 2,47,70,416 सेशंस के माध्यम से हासिल किया गया है। 12-14 वर्ष के बच्चों के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। अब तक 3.44 करोड़ (3,44,48,902) से अधिक टीनएजर्स को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 प्री-कॉशन डोज 10 अप्रैल, 2022 से शुरू हुआ था।

भारत में एक्टिव केस और नए मामले
भारत का एक्टिव केसलोड वर्तमान में 25,782 है। सक्रिय मामले अब देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.06% हैं। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.73% है। पिछले 24 घंटों में 2,779 मरीज ठीक हुए हैं और ठीक होने वाले रोगियों की कुल संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,26,30,852 है। पिछले 24 घंटे में 4,518 नए मामले सामने आए हैं।

भारत में कोरोना टेस्टिंग और पॉजिटिविटी रेट
पिछले 24 घंटों में कुल 2,78,059 COVID-19 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 85.29 करोड़ (85,29,01,546) कुल परीक्षण किए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 0.91% है और डेली पॉजिटिविटी रेट 1.62% बताई गई है।

राज्यों के पास अभी 14.78 करोड़ से अधिक एक्स्ट्रा डोज मौजूद
अब तक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को केंद्र सरकार के जरिये 193.53 करोड़ (1,93,53,58,865) से अधिक वैक्सीन डोज सप्लाई की जा चुकी हैं। भारत का मुफ्त चैनल (ree of cost channel) और डायरेक्ट राज्य खरीद कैटेगरी के जरिये ये सप्लाई कर रहा है। 14.78 करोड़ से अधिक (14,78,63,865) एक्स्ट्रा COVID वैक्सीन डोज अभी भी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं, जिन्हें इस्तेमाल किया जाना है।

यह भी पढ़ें
अलर्ट: खाते हैं अगर बासी खाना तो ये खबर आपके लिए है, हो सकती है मौत!
ये 5 सफेद चीजें आपके खून को बना सकता है 'जहरीला', बनाए दूरी नहीं तो गंभीर बीमारी के हो जाएंगे शिकार