देश में लगातार तीसरे दिन कोरोना के नए केस 20 हजार से अधिक मिले हैं। इस समय एक्टिव केस 1.50 लाख पार कर गए हैं। हालांकि वैक्सीनेशन कवरेज लगातार बेहतर होने से अभी तक कोई खतरा नहीं दिखाई दिया है। अब तक 201.68 करोड़ वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं।  

  • राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान( Nationwide Vaccination Drive) के तहत अब तक कुल वैक्सीन डोज 201.68 करोड़ (92.90 करोड़ सेकंड डोज और 6.93 करोड़ प्री-कॉशन डोज) लगाइ गई हैं
  • पिछले 24 घंटों में 34,93,209 डोज दी गई हैं
  • भारत का एक्टिव केसलोड वर्तमान में 1,50,100 है
  • सक्रिय मामले 0.34% हैं, जबकि रिकवरी रेट वर्तमान में 98.46% है
  • पिछले 24 घंटों में 20,726 ठीक होने से कुल रिकवरी बढ़कर 4,31,92,379 हो गई है
  • पिछले 24 घंटों में 21,411 नए केस रजिस्टर्ड हुए
  • डेली पॉजिटिविटी रेट4.46% है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 4.46% है
  • देश में अब तक 87.21 करोड़ कोरोना टेस्ट हो चुके हैं; पिछले 24 घंटों में 4,80,202 परीक्षण किए गए

COVID 19 UPDATE: भारत में कोरोना संक्रमण के नए मामले पिछले तीन दिन से रोज 21 हजार के पार मिल रहे हैं। एक्टिव केस भी बढ़कर 1.50 लाख पार कर गए हैं। हालांकि वैक्सीनेशन कवरेज लगातार बेहतर होने से अभी तक कोई खतरा नहीं दिखाई दिया है। अब तक 201.68 करोड़ वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं। भारत की रिकवरी रेट 98.46% है। पढ़िए पूरी डिटेल्स...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 201.68 Cr: भारत में वैक्सीनेशन की डिटेल्स
23 जुलाई की सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 201.68 करोड़ (2,01,68,14,771) से अधिक हो गया है। यह 2,66,09,306 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।12-14 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। अब तक 3.84 करोड़ (3,84,35,980) से अधिक टीन एजर्स को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 प्री-कॉशन डोज भी 10 अप्रैल, 2022 से देना शुरू हुई थी।

भारत में एक्टिव केस और नए मामलों की डिटेल्स
भारत का एक्टिव केसलोड वर्तमान में 1,50,100 है। सक्रिय मामले अब देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.34% हैं। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.46% है। पिछले 24 घंटों में 20,726 मरीज ठीक हुए हैं। इस तरह ठीक हुए मरीजों की कुल संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,31,92,379 हो गई है।
पिछले 24 घंटे में 21,411 नए मामले सामने आए हैं।

भारत में कोरोना टेस्टिंग और पॉजिटिविटी रेट
पिछले 24 घंटों में कुल 4,80,202 COVID-19 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 87.16 करोड़ (87,21,36,407) परीक्षण किए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 4.46% है, जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट 4.46% बताई गई है।

विभिन्न स्टेट्स के पास 8.01 करोड़ से अधिक एक्स्ट्रा वैक्सीन डोज मौजूद
राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को अब तक केंद्र सरकार के माध्यम से 193.90 करोड़ (1,93,90,17,325) से अधिक वैक्सीन डोज सप्लाई की जा चुकी हैं। भारत का मुफ्त चैनल (free of cost channel) और सीधे राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से यह सप्लाई कर रहा है। 8.01 करोड़ से अधिक (8,01,87,710) एक्स्ट्रा COVID वैक्सीन डोज अभी भी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं, जिन्हें इस्तेमाल किया जाना है।

यह भी पढ़ें
200 करोड़ वैक्सीनेशन पर PM मोदी ने कोविन टीम की तारीफ में लिखा लेटर, यह देश के लिए यादगार बना दिया
COVID 19 UPDATE: लगातार दूसरे दिन 21 हजार से अधिक मरीज मिले, एक्टिव केस 1.49 लाख, डेली पॉजिटिविटी रेट 4.42%