महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप का निधन हो गया है। प्रिंस फिलिप 99 साल के थे। Buckingham Palace से अधिकारिक जानकारी देते हुए बताया गया कि प्रिंस फिलिप का कुछ दिन पहले ही सफल हार्ट सर्जरी हुआ था और वह अस्पताल में थें।

लंदन। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप का निधन हो गया है। प्रिंस फिलिप 99 साल के थे। बर्किंगघम पैलेस से अधिकारिक जानकारी देते हुए बताया गया कि प्रिंस फिलिप का कुछ दिन पहले ही सफल हार्ट सर्जरी हुआ था और वह अस्पताल में थें।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पीएम मोदी ने शोक जताते हुए कहा कि मेरी संवेदना राॅयल फैमिली और ब्रिटिश जनता के साथ

प्रिंस फिलिप के निधन पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मेरी संवेदना राॅयल फैमिली व ब्रिटिश जनता के साथ है। ड्यूक आफ एडिनबर्ग प्रिंस फिलिप का निधन ब्रिटेन की राजशाही अपूर्णनीय क्षति है। सेना में उनका विशिष्ट करियर रहा है। सामुदायिक सेवा में भी वह अगली पंक्ति में रहने के लिए याद किए जाएंगे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। 

Scroll to load tweet…

द्वितीय विश्व युद्ध लड़ने वाले अंतिम जीवित व्यक्ति रहे

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जाॅनसन ने कहा कि वह अनगिनत युवाओं के प्रेरणस्रोत थे। उनके निधन की सूचना से भारी दुःख हुआ। जाॅनसन ने कहा कि प्रिंस फिलिप केवल यूके या काॅमनवेल्थ नेशन्स में ही लोकप्रिय नहीं थे बल्कि पूरी दुनिया को उनसे स्नेह था। उन्होंने कहा कि वह द्वितीय विश्व युद्ध लड़ने वाले अंतिम जीवित व्यक्ति थे। 

ब्रिटेन में झंड़ा झुका दिया गया है

ड्यूक आफ एडिनवर्ग प्रिंस फिलिप के शोक में ब्रिटेन के सरकारी दफ्तरों व रायल हाउस के झंड़े झुका दिए गए हैं। बकिंघम पैलेस पर एक शोक संदेश चस्पा कर दिया गया है। 

आठ पोते और नौ परपोते हैं रानी व फिलिप के

रानी एलिजाबेथ द्वितीय व प्रिंस फिलिप से चार बच्चे हैं। इनके नाम चाल्र्स, ऐनी, एंड्रयू और एडवर्ड है। इसके अलावा इनके आठ पोते और नौ परपोते हैं। प्रिंस फिलिप व रानी एलिजाबेथ ने 1947 में वेस्ट मिनिंस्टर एब्बे में शादी की थी। पहली बार रानी एलिजाबेथ से इनको 1939 में मिलवाया गया। द्वितीय युद्ध के दौरान वह कई मौकों पर रानी के संपर्क में रहे। प्रिंस फिलिप नेवी में थे। प्रिंस फिलिप 2017 में सभी सार्वजनिक पदों से रिटायर हुए जब यह 96 साल के थे। 

बचपन में परिवार को होना पड़ा था निर्वासित

प्रिंस फिलिप का जन्म Island of Corfu में डेनिश व ग्रीक शाही खिताब वाले परिवार में हुआ था। इनके पिता को परिवार समेत निर्वासित होना पड़ा था जब यह महज 18 महीने के थे। इनके चाचा तत्कालीन ग्रीक राजा काॅन्स्टेंटाइन ने परिवार को निर्वासित कर दिया था। इनके माता-पिता 18 महीने के फिलिप व चार बहनों के साथ देश छोड़ा। इसके बाद परिवार फ्रांस में आकर बस गया।