AAP ने  “ तीन चीजों पर काम करने का निर्णय लिया गया है।” उन्होंने कहा, “ पहले निर्णय के तहत राज्य इकाइयां 23 फरवरी से 23 मार्च तक राष्ट्रीय निर्माण अभियान शुरू करेंगी। इसके तहत सभी कार्यकर्ता सभाएं करेंगे और उनका मकसद एक करोड़ लोगों को पार्टी से जोड़ना होगा।”

नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी एक करोड़ लोगों को जोड़ने के लिए 23 फरवरी से 23 मार्च तक सभी राज्यों में एक अभियान शुरू करेगी जो आप के विस्तार का हिस्सा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पार्टी 23 फरवरी से 23 मार्च तक राष्ट्रीय निर्माण अभियान शुरू करेंगी

राष्ट्रीय राजधानी में मुख्यमंत्री के आवास पर पार्टी के राज्य पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद राय ने कहा, “ तीन चीजों पर काम करने का निर्णय लिया गया है।” उन्होंने कहा, “ पहले निर्णय के तहत राज्य इकाइयां 23 फरवरी से 23 मार्च तक राष्ट्रीय निर्माण अभियान शुरू करेंगी। इसके तहत सभी कार्यकर्ता सभाएं करेंगे और उनका मकसद एक करोड़ लोगों को पार्टी से जोड़ना होगा।”

सरकार अपने काम को बताने के लिए डेली प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी

राय ने कहा, “ दूसरे निर्णय के तहत, वे एक पोस्टर अभियान भी चलाएंगे और तीसरा यह कि सभी राज्य पदाधिकारियों से दिल्ली सरकार के काम को बताने के लिए दैनिक आधार पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने को कहा गया है।”

बैठक में पार्टी के बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, गोवा और कर्नाटक सहित अन्य राज्यों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया था।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)


(फाइल फोटो)