विधानसभा चुनावों में लगातार तीसरी बार सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी आम आदमी पार्टी एक बार फिर राज्य में सरकार बनाने जा रही है। पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल लगातार तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे।

नई दिल्ली. विधानसभा चुनावों में लगातार तीसरी बार सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी आम आदमी पार्टी एक बार फिर राज्य में सरकार बनाने जा रही है। पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल लगातार तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे। 2020 के चुनावों में भी पार्टी ने अपने पिछले प्रदर्शन को दोहराया है। बंपर जीत के बाद पार्टी ने अपने शेफ दौलतराम का भी शुक्रिया अदा किया है, जिन्होंने प्रचार के दौरान हर समय पार्टी के कार्यकताओं को खाना खिलाया। इसके साथ ही अगले दिन उनसे पराठे की डिमांड भी कर दी गई है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भूखे पेट जंग नहीं जीती जाती
आम आदमी पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल से शेफ दौलतराम की फोटो शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने हर समय पार्टी के कार्यकर्ताओं को खाना खिलाया। जिसकी बदौलत कार्यकर्ता सही ढंग से प्रचार कर सके और पार्टी को एक बार फिर सत्ता में आने का गौरव प्राप्त हुआ। दौलतराम जी के अनुसार "भूखे पेट जंग नहीं जीती जाती।" इसी वजह से उन्होंने हर मौके पर कार्यकर्ताओं को खाना खिलाया और पार्टी की जीत में अपना योगदान दिया। इस ट्वीट में पार्टी ने अपने शेफ का शुक्रिया भी अदा किया है। 

Scroll to load tweet…

53.7 प्रतिशत वोट शेयर, 62 सीटें आप के नाम 
दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 53.7 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 62 सीटें अपने नाम की हैं। जबकि भाजपा को 8 सीटों के साथ ही संतोष करना पड़ा। कांग्रेस की हालत पहले से भी खराब हो चुकी है। पिछले चुनावों में एक भी सीट न जीतने वाली पार्टी को इस बार भी किसी भी सीट पर जीत नसीब नहीं हूई। इसके अलावा वोट शेयर में भी कमी आई है। इससे पहले आम आदमी पार्टी ने राज्य की 70 में 67 सीटें अपने नाम की थी।