दिल्ली के शाहीन बाग में शनिवार को फायरिंग को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है। केजरीवाल ने कहा, अमित शाह जी, ये आपने क्या हाल बना रखा है हमारी दिल्ली का। दिनदहाड़े गोलियां चल रहीं है।

नई दिल्ली. दिल्ली के शाहीन बाग में शनिवार को फायरिंग को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है। केजरीवाल ने कहा, अमित शाह जी, ये आपने क्या हाल बना रखा है हमारी दिल्ली का। दिनदहाड़े गोलियां चल रहीं है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दरअसल, जामिया इलाके में फायरिंग के बाद अब शनिवार को शाहीन बाग में भी गोली चलाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन स्थल के नजदीक ही फायरिंग हुई। आरोपी शख्स नोएडा का रहने वाला है। आरोपी शख्स नोएडा का रहने वाला है। 

क्या कहा केजरीवाल ने?
केजरीवाल ने ट्वीट किया, ''अमित शाह जी, ये आपने क्या हाल बना रखा है हमारी दिल्ली का। दिनदहाड़े गोलियां चल रहीं है। कानून व्यवस्था की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। चुनाव आते जाते रहेंगे, राजनीति भी चलती रहेगी, लेकिन दिल्ली के लोगों की खातिर, कृपया कानून व्यवस्था ठीक करने पर ध्यान दीजिए।''

Scroll to load tweet…