दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह यह निर्णय दिल्ली की जनता पर छोड़ते हैं कि वह उन्हें अपना बेटा मानते हैं, भाई मानते हैं या फिर आतंकवादी समझते हैं

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह यह निर्णय दिल्ली की जनता पर छोड़ते हैं कि वह उन्हें अपना बेटा मानते हैं, भाई मानते हैं या फिर आतंकवादी समझते हैं। केजरीवाल ने संवाददाताओं से कहा, 'ये निर्णय आज मैं आप पर छोड़ता हूं कि मैं आपका बेटा हूं, भाई हूं या आतंकवादी।'

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक भाजपा नेता द्वारा एक चुनावी रैली में केजरीवाल को कथित तौर पर ‘आतंकवादी’ कहे जाने के बाद आप के राष्ट्रीय संयोजक ने यह प्रतिक्रिया दी।

देश की सेवा में लगाया जीवन

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने अपना जीवन देश की सेवा में लगाया है।’’ केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने मधुमेह का रोगी होने के बाद भी भ्रष्टाचार के खिलाफ भूख हड़ताल की।

Scroll to load tweet…

बीमारी में भी 15 दिन तक की भूख हड़ताल

उन्होंने कहा, 'मुझे मधुमेह है। मैं एक दिन में चार बार इन्सुलिन लेता हूं। अगर मुधमेह से ग्रसित एक व्यक्ति इन्सुलिन लेता है और 3-4 घंटे कुछ न ले तो वह बेहोश हो सकता है, यहां तक कि मर सकता है। इस स्थिति में भी भ्रष्टाचार के खिलाफ मैंने दो बार भूख हड़ताल की, एक बार 15 दिन और दूसरी बार 10 दिन तक।'

(ये खबर पीटीआई/भाषा की है। एशियानेट न्यूज हिन्दी ने सिर्फ हेडिंग में बदलाव किया है।)