भाजपा रविवार को सभी 70 विधानसभा सीटों के 13,570 मतदान केन्द्रों पर विशाल जनसंपर्क कार्यक्रम शुरू करेगी। भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली. भाजपा रविवार को सभी 70 विधानसभा सीटों के 13,570 मतदान केन्द्रों पर विशाल जनसंपर्क कार्यक्रम शुरू करेगी। भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

तिवारी ने कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली कैंट, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ग्रेटर कैलाश और पार्टी के चुनाव प्रभारी तथा केन्द्रीय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्रों में रविवार को कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे।

13,570 बूथों में घर-घर जाएंगे कार्यकर्ता
उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता, केन्द्रीय मंत्री और पार्टी सांसद अन्य निर्वाचन क्षेत्रों में अभियान का नेतृत्व करेंगे। तिवारी ने कहा, 'इस अभियान के तहत भाजपा के एक लाख कार्यकर्ता दिल्ली के 13,570 बूथों में घर-घर जाएंगे।'

विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है भाजपा 
उन्होंने कहा कि भाजपा विकास के मुद्दे पर दिल्ली में चुनाव लड़ रही है। भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को केन्द्र सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं के बारे में बताएंगे। दिल्ली में आठ फरवरी को मतदान होना है तथा मतगणना 11 फरवरी को होगी।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)