दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। इस बीच बताते हैं कि सुबह 10.30 बजे तक किन सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। इसमें नई दिल्ली की 10 में से 2 विधानसभा सीट, ईस्ट दिल्ली की 3 सीट (कुल 10), साउथ दिल्ली 1 (कुल 10) सीटों पर भाजपा आगे है। 

नई दिल्ली. दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। इस बीच बताते हैं कि सुबह 10.30 बजे तक किन सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। इसमें नई दिल्ली की 10 में से 2 विधानसभा सीट, ईस्ट दिल्ली की 3 सीट (कुल 10), साउथ दिल्ली 1 (कुल 10), नॉर्थ ईस्ट 3 (कुल 10), नॉर्थ वेस्ट 2 (कुल 10), वेस्ट दिल्ली 4 (कुल 10), चांदनी चौक 1 (कुल 10) शामिल हैं। वोटों के प्रतिशत की बात करें तो 10.45 बजे के चुनाव आयोग के आंकडों के मुताबिक, आम आदमी पार्टी को 51.7% और भाजपा को 40.8% वोट मिले हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भाजपा का कौन-कौन उम्मीदवार आगे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 10.48 बजे तक की बात करें तो भाजपा उम्मीदवार मोती नगर (सुभाष सचदेवा), विश्वास नगर (ओपी शर्मा), कृष्णानगर (अनिल गोयल), हरि नगर (तेजेन्द्रपाल बग्गा), द्वारका (प्रद्युम्न राजपूत), नजफगढ़ (अजीत खड़खड़ी), करावल नगर (मोहन सिंह बिष्ट), तिमारपुर (सुरेंद्र सिंह बिट्टू) आगे चल रहे हैं।

- वहीं दूसरे भाजपा उम्मीदवारों की बात करें तो मुंडका (मास्टर आजाद सिंह), रोहिणी (विजेंद्र गुप्ता), शालीमार बाग (रेखा गुप्ता), बिजवासन (सतप्रकाश राणा), दिल्ली कैंट (मनीष सिंह), घोंडा (अजय महावर) आगे चल रहे हैं। 

62.59% मतदान हुआ

दिल्ली विधानसभा की 70 विधानसभा सीटों पर शनिवार को मतदान हुआ था, जिसमें 62.59% मतदान हुआ था। चुनाव आयोग ने 24 घंटे बाद मतदान का आंकड़ा जारी किया था, जिसपर आम आदमी पार्टी ने आपत्ति दर्ज कराई थी। आप सांसद संजय सिंह ने कहा था कि क्या भाजपा और आरएसएस से पूछकर मतदान प्रतिशत के आंकड़े जारी किए जा रहे हैं।