दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने के लिए भाजपा का लगाया हुआ हर दांव उल्टा साबित हुआ। यहां तक कि पूर्वांचल वोटों को पार्टी की ओर खींचने के लिए भाजपा ने चुनाव में भोजपुरी स्टार और भाजपा नेताओं से भी प्रचार कराया। इन नेताओं की सभाओं में भीड़ तो खूब हुई, लेकिन यह वोटों में तब्दील नहीं हो सकी। 

नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने के लिए भाजपा का लगाया हुआ हर दांव उल्टा साबित हुआ। यहां तक कि पूर्वांचल वोटों को पार्टी की ओर खींचने के लिए भाजपा ने चुनाव में भोजपुरी स्टार और भाजपा नेताओं से भी प्रचार कराया। इन नेताओं की सभाओं में भीड़ तो खूब हुई, लेकिन यह वोटों में तब्दील नहीं हो सकी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गोरखपुर से सांसद और भोजपुरी अभिनेता रवि किशन ने 23 सीटों पर प्रचार किया लेकिन पार्टी को सिर्फ 1 पर जीत मिल सकी। इसी तरह भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने 12 सीटों पर प्रचार किया। इनमें से भाजपा को सिर्फ 2 पर जीत मिली। 

रवि किशन ने इन सीटों पर किया प्रचार 
नई दिल्ली, मुनरिका, मटियाला, मोती नगर, पालम, दिल्ली कैंट, ग्रेटर कैलाश, राजेंद्र नगर, बवाना, रिठाला, मुण्डका, नरेला, करावल, आरके पुरम, बल्लिमारन, बदरपुर, दक्षिणी दिल्ली, बिजवासन देवली, महरौली, करोल बाग, पटेल नगर, मंगोल पुरी, द्वारका, नजफगढ़।

इन सीटों पर प्रचार करने पहुंचे थे निरहुआ 
छतरपुर, मालवीय नगर, दिल्ली कैंट, विश्वासनगर, करोलबाग, रोहिणी, सदर बाजार, जनकपुरी, सीलमपुर, करावल, बादली, मॉडल टाउन।