द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल करने के लिए आम आदमी पार्टी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बधाई देते हुए मंगलवार को कहा कि यह विकास की राजनीति की जीत है।

चेन्नई. द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल करने के लिए आम आदमी पार्टी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बधाई देते हुए मंगलवार को कहा कि यह विकास की राजनीति की जीत है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

स्टालिन ने ट्विट कर केजरीवाल को दी बधाई

स्टालिन ने ट्विटर पर केजरीवाल को बधाई देते हुए कहा, ‘‘ मैं अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को दिल्ली में फिर से भारी जनादेश के साथ सरकार बनाने के लिए बधाई देता हूं।’’ उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट तौर पर सांप्रदायिक राजनीति पर विकास की राजनीति की जीत है। हमारे देश के हित में संघीय अधिकारों और क्षेत्रीय आकांक्षाओं को मजबूत होना चाहिए।

तीसरी बार दिल्ली के CM बनेंगे केजरीवाल

चुनाव परिणामों के मुताबिक अरविंद केजरीवाल नीत आम आदमी पार्टी स्पष्ट तौर पर दिल्ली में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)