दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। चुनावी कैम्पेन के दौरान अपने विवादित बयानों की वजह से काफी सुर्खियां बटोरने वाले कपिल मिश्रा भी आखिरी दिन पूरी ताकत से कैम्पेन में जुटे हैं।

नई दिल्ली। दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। चुनावी कैम्पेन के दौरान अपने विवादित बयानों की वजह से काफी सुर्खियां बटोरने वाले कपिल मिश्रा भी आखिरी दिन पूरी ताकत से कैम्पेन में जुटे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कपिल मिश्रा बीजेपी के टिकट पर मॉडल टाउन विधानसभा सीट से उम्मीदवार हैं। एक नए ट्वीट में उन्होंने एक बार फिर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। बुधवार को कपिल ने लिखा, "8 फरवरी को दिल्ली वाले केजरीवाल को सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत देंगे।" 

Scroll to load tweet…

केजरीवाल ने मांगे थे सर्जिकल स्ट्राइक पर सबूत 
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाते हुए केजरीवाल ने सबूत मांगे थे। दिल्ली में 8 फरवरी को चुनाव हैं और कपिल ट्वीट में यह कहना चाहते हैं कि दिल्ली की जनता केजरीवाल के खिलाफ मतदान कर सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत दे देगी। 

Scroll to load tweet…

आप उम्मीदवार से कपिल की मुश्किल लड़ाई 
कपिल मिश्रा का मॉडल टाउन सीट पर आम आदमी पार्टी के सीटिंग विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी से मुक़ाबला है। अखिलेश यहां पिछले दो चुनाव से लगातार जीतते रहे हैं। हालांकि कपिल के आ जाने से इस बार विधानसभा सीट की लड़ाई काफी दिलचस्प हो गई है। 

बीजेपी उम्मीदवार ने प्रचार के आखिरी दिन पूरी ताकत झोंक दी है। बुधवार को महाबली खली कपिल मिश्रा के पक्ष में रोड शो कर रहे हैं। रोड शो दोपहर 12 बजे कपिल मिश्रा के चुनाव कार्यालय से शुरू हुआ।