विधानसभा की सभी 70 सीटों के नतीजे आ गए हैं अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को चुनाव में प्रचंड बहुमत मिला है केजरीवाल तीसरी बार दिल्ली में सरकार बनाने जा रहे हैं

नई दिल्ली। विधानसभा की सभी 70 सीटों के नतीजे आ गए हैं। अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को चुनाव में प्रचंड बहुमत मिला है। केजरीवाल तीसरी बार दिल्ली में सरकार बनाने जा रहे हैं। इस चुनाव में दिल्ली के मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता केजरीवाल, बेटे पुलकित और बेटी हर्षिता ने भी जमकर प्रचार किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नतीजों के बाद आम आदमी पार्टी चीफ के परिवार ने मीडिया से बातचीत की। सुनीता ने कहा, "आज मेरा जन्मदिन है। और यह मेरे लिए दोहरी खुशी की बात है। दिल्ली वालों ने जन्मदिन पर सबसे बेहतरीन तोहफा दिया है।" उन्होंने बताया कि उन्हें आप की जीत का भरोसा था। घर में तमाम मुद्दों पर केजरीवाल के साथ बात होती है। यह भी कहा, दिल्ली में अगले पांच साल "लेवल टू" पर कमा होगा।

60 से ज्यादा सीटों पर था जीत का भरोसा

केजरीवाल की बेटी ने कहा कि उन्हें 60 से ज्यादा सीटों पर जीत का भरोसा था। उन्होंने कहा, "ग्राउंड पर लोगों से आप सरकार के बारे में प्रतिक्रिया सुनकर अच्छा लगता था। चुनाव में बड़ी संख्या में वॉलंटियर्स छुट्टी पर कैम्पेन के लिए आए थे। उनमें मैं भी शामिल थी।"

केजरीवाल के बेटे पुलकित ने बताया कि जीत के बाद उनके सभी दोस्त बधाई दे रहे हैं।