अनधिकृत कॉलोनियों को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने आप प्रमुख एवं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इन कॉलोनियों में रजिस्ट्री प्रक्रिया रोकने की चुनौती दी

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले अनधिकृत कॉलोनियों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष में संघर्ष तेज हो गया है और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने आप प्रमुख एवं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इन कॉलोनियों में रजिस्ट्री प्रक्रिया रोकने की चुनौती दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

तिवारी ने आरोप लगाया कि केजरीवाल को संवैधानिक पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है क्योंकि उन्होंने अनधिकृत कॉलोनियों के बाशिंदों को जमीन का हक दिलाने की राह में रोड़ा अटकाया है। उन्होंने कहा, ''यदि भाजपा लोगों को मालिकाना हक दे रही है तो केजरीवाल परेशान क्यों हैं?

उन्होंने आप सरकार पर इस मुद्दे पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया। केंद्रीय आवास एवं शहरी मामले मंत्री हरदीप पुरी ने शुक्रवार को अनधिकृत कॉलोनियों के बाशिंदों को संपत्ति के दस्तावेज़ सौंपे। चुनाव से पहले यह कदम उठाया गया है।

इस पर केजरीवाल ने पुरी पर प्रहार करते हुए ट्वीट किया, ''पहले आपने कहा कि कॉलोनियों को नियमित करेंगे। अब आप कह रहे हैं कि कॉलोनियों को नियमित नहीं करेंगे। तो फिर कच्ची कॉलोनियों में पक्की रजिस्ट्री कैसे हो सकती है? खेती की ज़मीन पर घर की रजिस्ट्री कैसे हो सकती है? फर्जी रजिस्ट्री मत कीजिए। वोट के लिए लोगों को मत फँसाइए। कल आप ही इनकी सीलिंग करने लगेंगे।''

Scroll to load tweet…

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)