सदर बाजार विधानसभा क्षेत्र के शास्त्री नगर में एक सभा को संबोधित करते हुए ईरानी ने कहा कि सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने महिलाओं का सम्मान नहीं किया। उन्होंने केजरीवाल पर सोनी मिश्रा की मदद न करने का आरोप लगाया।

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बुधवार को आड़े हाथों लेते हुए 2016 में आम आदमी पार्टी (आप) की कार्यकर्ता सोनी मिश्रा की आत्महत्या और निर्भया का मुद्दा उठाया। ईरानी ने लोगों से आग्रह किया की वे महिलाओं के सम्मान की रक्षा के लिए दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को वोट दें।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सदर बाजार विधानसभा क्षेत्र के शास्त्री नगर में एक सभा को संबोधित करते हुए ईरानी ने कहा कि सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने महिलाओं का सम्मान नहीं किया। उन्होंने केजरीवाल पर सोनी मिश्रा की मदद न करने का आरोप लगाया। मिश्रा ने 2016 में आप के एक विधायक के हाथों अपने शारीरिक उत्पीड़न की शिकायत की थी और बाद में आत्महत्या कर ली थी।

आप सरकार ने निर्भया के दोषी की मदद की 
निर्भया गैंगरेप और हत्या के मामले में दोषी नाबालिग का हवाला देते हुए ईरानी ने कहा कि उस भयानक मामले के दोषी को आप सरकार ने सिलाई मशीन और दस हजार रुपये दिए थे। ईरानी ने आप पर शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों और “टुकड़े टुकड़े गैंग“ का समर्थन करने का भी आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने हाल में कहा था कि वह शाहीन बाग के साथ खड़े हैं।

विजय रूपाणी ने भी बोला हमला 
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने भी आप सरकार पर हमला करते हुए कहा कि पार्टी 2015 के विधानसभा चुनाव में किए गए वादों का सम्मान करने में नाकाम रही है। केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल “निशंक” ने केजरीवाल नीत पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि पार्टी राष्ट्रीय राजधानी के लोगों की सेवा करने में विफल रही है।

(ये खबर पीटीआई/भाषा की है। एशियानेट न्यूज हिन्दी ने सिर्फ हेडिंग में बदलाव किया है।)