चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान विवादित बयान देने की शिकायत पर संज्ञान लेते हुये गुरुवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

नई दिल्ली. चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान विवादित बयान देने की शिकायत पर संज्ञान लेते हुये गुरुवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह नोटिस 'आतंकवादियों को बिरयानी' वाले बयान को लेकर जारी किया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आयोग ने प्रचार के दौरान योगी द्वारा एक फरवरी को करावल नगर में विरोधी दलों की आलोचना करते हुये अपुष्ट तथ्यों के आधार पर लगाये आरोप से प्रथम दृष्टया चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन होने के आधार पर योगी को एक दिन के भीतर अपना जवाब देने को कहा है।

Scroll to load tweet…

1 फरवरी को योगी ने दिया था बयान

आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार योगी ने दिल्ली के करावल नगर विधानसभा क्षेत्र में गत एक फरवरी को जनसभा में विपक्षी दलों के नेताओं के विरुद्ध तीखे आरोप लगाये थे। आयोग ने दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी द्वारा प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर योगी के बयान को चुनाव आचार संहिता का प्रथम दृष्टया उल्लंघन होने के कारण उन्हें सात फरवरी को शाम पांच बजे तक जवाब देने को कहा है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)