गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने 6 और उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। इससे पहले भाजपा ने एक लिस्ट जारी कर 160 प्रत्याशियों की घोषणा की थी। भाजपा अब सभी सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी है।

अहमदाबाद(Gujrat). गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने 6 और उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। इससे पहले भाजपा ने एक लिस्ट जारी कर 160 प्रत्याशियों की घोषणा की थी। भाजपा अब सभी सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी है। पार्टी की तरफ से शनिवार को जो लिस्ट जारी की गई है, उसमें सौराष्ट्र से चार और दक्षिण गुजरात की दो सीटों के नाम शामिल हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात के सभी सीटों पर अपने कैंडीडेट्स के नामों का ऐलान कर चुकी है। 10 नवंबर को 160 उम्मीदवारों वाली पहली लिस्ट जारी की गई थी। पहली लिस्ट में सीएम भूपेंद्र पटेल को घाटलोडिया विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, टीम इंडिया के क्रिकेटर रविंद्र जड़ेजा की पत्नी रिवाबा को जामनगर नॉर्थ से टिकट दिया गया है। पहली सूची में 14 महिलाओं को टिकट मिला है। पार्टी ने इस बार 69 मौजूदा विधायकों को टिकट दिया है, जबकि 30 लोगों का टिकट कट गया है।

Scroll to load tweet…

इन 6 सीटों पर हुई प्रत्याशियों की घोषणा 
बता दें कि बीजेपी ने शनिवार को धोराजी, खंभालिया, कुतियाना, भावनगर पूर्व, डेडियापाड़ा और चौर्यासी सीट पर भाजपा ने प्रत्याशी ने नामों का ऐलान किया। धोराजी से महेन्द्रभाई पडालिया, खम्भालिया से मुलुभाई बेरा, कुतियाना से ढेललिबेन ओडेदरा, भावनगर पूर्व से सेजल राजीव पांड्या, डेडियापाड़ा से हितेश देवजी वसावा और चौर्यासी से संदीप देसाई बीजेपी के उम्मीदवार होंगे। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में दो चरणों 1 और 5 दिसंबर को मतदान होगा। नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे।