गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी 156 सीटों के साथ सरकार बनाने जा रही है। वहीं कांग्रेस का 17 सीटों के साथ अबतक का सबसे खराब प्रदर्शन रहा है। आम आदमी पार्टी ने 5 सीटों के साथ गुजरात में अपना खाता खोल लिया है।

गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी ऐतिहासिक बहुमत के साथ सरकार बना रही है। इसी के साथ पार्टी ने मोरबी जिले में भी खाता खोल दिया है। पार्टी के अमृत लाल ने यहां 62,079 वोटों से जीत दर्ज की है। आइए जानते हैं मोरबी जिले की तीनों सीटों पर किस उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1- Morbi Gujarat Chunav Result 2022 : मोरबी सीट से बीजेपी के अमृत लाल कांतिलाल ने कांग्रेस के जयंती लाल पटेल को 62,079 वोटों से हराया है। पिछले चुनाव में मोरबी सीट से कांग्रेस के बृजेश मेरजा जीते थे। इस बार उनकी जगह जयंती लाल पटेल को टिकट दिया गया था। इस सीट से कुल 17 उम्मीदवारों ने अपना भाग्य आजमाया।

2- Tankara Gujarat Chunav Result 2022 : टंकारा सीट से भाजपा के दुर्लभजी भाई ने कांग्रेस के कगाथारा ललितभाई को 10,256 वोटों से हराया है। आम आदमी पार्टी के संजय भटसाना और बसपा से मूशाभाई ने भी चुनाव लड़ा, जिन्हें क्रमश: 17,834 और 1670 वोट मिले। पिछले चुनाव में इस सीट से कांग्रेस के कगाथारा ललितभाई चुनाव जीते थे।

3- Wankaner Gujarat Chunav Result 2022 : वांकानेर सीट पर बीजेपी के जितेंद्र कांतिलाल सोमाणी ने कांग्रेस के पीरजादा अब्दुल को 19,995 वोटों से हराया है। पिछले चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस के पीरजादा अब्दुल ने जीत दर्ज की थी। 

अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स के लिए यहां क्लिक करें...