Himachal Pradesh Assembly Election 2022: भाजपा के ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जबकि कांग्रेस फेसबुक पर फॉलोअर्स के मामले में भाजपा करीब 25 हजार नंबर्स से आगे है। वही, आप  फेसबुक और ट्विटर दोनों जगह दोनों पार्टियों से पीछे है। 

शिमला। Himachal Pradesh Assembly Election 2022: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में असल के साथ-साथ आभासी दुनिया में भी प्रचार जोरशोर से हो रहा है। लगभग सभी राजनीतिक दल सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर भी प्रचार में जुटे हैं। जनता से संपर्क साधने और उन तक अपनी बात पहुंचाने के लिए फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर पर भी प्रत्याशी एक्टिव हैं। हालांकि, फेसबुक और ट्विटर पर प्रचार को ज्यादा तवज्जो दी जा रही है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भाजपा जहां माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर प्रचार जोरशोर से कर रही है, वहीं कांग्रेस ब्लॉगिंग साइट फेसबुक पर प्रचार को हथियार बना रही है। वैसे, फेसबुक पर फॉलोअर्स की बात करें तो कांग्रेस इसमें आगे है, जबकि ट्विटर पर भाजपा ने बढ़त बनाई हुई है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के आधिकारिक फेसबुक पेज पर फॉलोअर्स की संख्या करीब 3 लाख 11 हजार है। वहीं, भाजपा के आधिकारिक पेज पर इससे कुछ कम लगभग 2 लाख 85 हजार फॉलोअर्स हैं। 

वहीं, हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस के ट्विटर पेज अकाउंट हैंडल पर 49 हजार 400 फॉलोअर्स हैं, जबकि हिमाचल प्रदेश की भाजपा यूनिट के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक लाख 60 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं। यानी कांग्रेस के मुकाबले यह संख्या तीन गुनी से भी अधिक है। आम आदमी पार्टी इस मामले में पीछे है। दोनों ही पेज पर वह एक्टिव नहीं दिख रही, जबकि कांग्रेस और भाजपा के फॉलोअर्स वहां हो रही पोस्ट को तुरंत वायरल कर रहे और अपने रिएक्शन जाहिर कर रहे हैं। 

अब तक 17 प्रत्याशियों ने पर्चे वापस लिए 
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में नामांकन का दौर पूरा हो चुका है और नाम वापसी की अंतिम तारीख 29 अक्टूबर है। यहां 68 विधानसभा सीटों के लिए कुल 786 उम्मीदवार ने पर्चा भरा था। मगर 687 का ही पर्चा स्वीकृत हुआ, जबकि 82 के पर्चे रिजेक्ट हो गए। वहीं, अब तक 17 ने नाम वापस ले लिया है। इस बार एक चरण में वोटिंग होगी। मतदान 10 नवंबर को है, जबकि मतगणना 8 दिसंबर को होगी। इसमें भाजपा और कांग्रेस के साथ-साथ इस बार आम आदमी पार्टी ने भी सभी 68 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं। 

कांग्रेस अपनी पोस्ट में क्या बता रही है 
कांग्रेस अपनी पोस्ट में भाजपा सरकार पर लगातार हमला बोल रही है। बीते पांच साल में सरकार की नाकामियों को गिनाया जा रहा है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, पेपर लीक केस, हर नल जल जैसे तमाम पुराने दावों और वादों को लेकर जयराम ठाकुर और उनके मंत्रियों की खिंचाई कर रही है। फॉलोअर्स के जरिए इन पोस्ट को सोशल मीडिया पर वायरल भी कराया जा रहा है। इसके अलावा, पार्टी की जनसभाओं से जुड़े पोस्ट और वीडियो भी इन पर पोस्ट किए जा रहे हैं। 

सोशल मीडिया के जरिए संकल्प लोगों तक पहुंचा रही भाजपा 
भाजपा बूथ लेवल पर अपने कार्यकर्ताओं तक पहुंच बनाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रही है। इसके लिए उसने फेसबुक और ट्विटर के अलावा व्हाट्सएप ग्रुप की मदद भी ली है। पार्टी ने करीब आठ हजार व्हाट्सएप ग्रुप बनाए हैं, जिसके जरिए लोगों तक अपनी बात पहुंचाई जा रही है। करीब डेढ़ हजार कार्यकर्ताओं के जरिए प्रचार सामग्री बूथ तथा पंचायत स्तर तक भेजी जा रही है। इसके अलावा, सोशल मीडिया पर कांग्रस और आम आदमी पार्टी की नीतियों और नीयत पर बात करते हुए उससे जुड़े कंटेंट, फोटो और वीडियो पोस्ट किए जा रहे हैं। पार्टी अपने संकल्पों को भी लोगों तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म का सहारा ले रही है। 

खबरें और भी हैं..

इस राज्य में हर 5 साल में सरकार बदलने का ट्रेंड, क्या 'बागी' बनेंगे किंगमेकर?

भाजपा चाहेगी कुर्सी बची रहे.. जानिए कितनी, कब और कहां रैली के जरिए मोदी करेंगे जयराम ठाकुर की मदद