कांगड़ा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब केंद्र में हमारी सरकार बनेगी तो हम अग्निपथ योजना को खत्म कर देंगे।

कांगड़ा(Himachal Pradesh). हिमाचल प्रदेश में चुनावी सरगर्मियां तेज हैं। कांगड़ा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब केंद्र में हमारी सरकार बनेगी तो हम अग्निपथ योजना को खत्म कर देंगे। हम जो वादा करते हैं, उसे पूरा करते हैं। छत्तीसगढ़ में हमने किसानों की कर्जमाफी का वादा किया था और इसे लागू किया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रियंका गांधी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में इस बार कांग्रेस की सरकार बन कर रहेगी। वीरों और शहीदों का जिक्र करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि मै स्‍वयं भी शहीद की बेटी हूं। पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी के हिमाचल प्रदेश के साथ संबंधों का जिक्र करते हुए प्रिंयका ने मंच से भावनात्‍मक अपील भी की। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को प्रदेश का दर्जा देने के लिए हमारी दादी इंदिरा गांधी ने बहुत प्रयास किया। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां में सभा को संबोधित कर रही थी। 

आपको गर्व होना चाहिए कि आप देवभूमि और वीरभूमि के हैं- प्रियंका 
प्रियंका गांधी ने कहा कि अब सरकार बदलने का समय आ गया है।अब आवश्‍यक ये है कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बना कर विकास को नई दिशा दी जाए। उन्‍होंने देवी देवताओं को याद करते हुए कहा कि वह सौभाग्‍यशाली हैं कि उनका घर भी देवभूमि और वीरभूमि में है। इससे पूर्व उन्‍होंने ज्‍वालामुखी मंदिर में पूजा भी किया। इससे पहले भी वह सोलन गई थी तो वहां शूलिनी मंदिर और मंडी में भूतनाथ मंदिर में जाकर दर्शन पूजन किया था।