सीएम पद पाने के लिए नवजोत सिंह सिद्धू ने जी जान लगा दी, लेकिन ऐन मौके पर सीएम पद उनके हाथ से छूटता नजर आ रहा है। कांग्रेस के ताजा घटनाक्रम जिस तेजी से बदले हैं, उससे सिद्धू को सबसे ज्यादा झटका लगा है।
बिना घोषणा किए कांग्रेस ने बता दिया कि पंजाब में उनका सीएम फेस कौन हो सकता है। चरणजीत सिंह चन्नी का दो जगह से चुनाव लड़ना कांग्रेस की मजबूरी नहीं बल्कि सोची समझी रणनीति है।
पंजाब चुनाव में गुरनाम सिंह चढ़ूनी की संयुक्त संघर्ष पार्टी और बलबीर सिंह राजेवाल के संयुक्त समाज मोर्चा के बीच गठबंधन हुआ है। दोनों किसान दल गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं। बलवीर सिंह राजेवाल को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाया गया है।
एनडीए गठबंधन में भाजपा को 65, कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पीएलसी को 37 और ढींढसा की पार्टी शिअद संयुक्त 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
पंजाब चुनाव में अमृतसर ईस्ट सबसे हॉट सीट बन गई है। यहां से कांग्रेस से सिद्धू और अकाली दल से बिक्रम मजीठिया उम्मीदवार हैं। दोनों के बीच सियासी अदावत चलती है।
अरविंद केजरीवाल का कहना था कि पूरे सिस्टम पर गंदी राजनीति हावी होती जा रही है। आजादी दिलाने में किसी भी कुर्बानी या संघर्ष को देखें तो दो शख्सियत ऐसी नजर आती हैं, जो एक तरह से पूरे आजादी के आंदोलन का प्रतिनिधित्व करती हैं।
मदन मोहन मित्तल ने कहा कि पार्टी उनकी अनदेखी कर रही है। दो बार टिकट कट चुका है। इसलिए अब पार्टी छोड़ने के सिवाय उनके पास कोई दूसरा रास्ता नहीं रह गया है। उन्होंने यह भी कहा कि हालांकि पार्टी छोड़ते हुए उन्हें तकलीफ हो रही है।
मोर्चा की ओर से चुनाव आयोग से मांग की कि उन्हें ट्रैक्टर से संबंधित सिंबल दिया जाए। ट्रैक्टर-ट्रॉली या ट्रैक्टर-ट्रेलर की तरह का सिंबल का विकल्प दिया गया है। तीन कृषि कानून के विरोध के वक्त भी ट्रैक्टर-ट्रॉली खासा लोकप्रिय हुआ था।
सुमन ने बताया कि सिद्धू हमारे बारे में बात करना नहीं चाहता। वह नहीं चाहता इस रिश्ते के बारे में किसी को पता चले। इसलिए सभी से छुपा कर रखता है। मैं चाहती हूं कि बस वह हमारा हक हमें दे दे। हमें उससे बहुत ज्यादा उम्मीद नहीं है।
पंजाब के चुनाव में इस बार सोशल मीडिया का जमकर इस्तेमाल हो रहा है। रैलियों पर रोक लगने के बाद उम्मीदवार सोशल प्लेटफार्म से अपनी बात रख रहे हैं। आप आदमी पार्टी, कांग्रेस और अकाली दल ने तो बाकायदा आईटी सेल बना कर इसमें आईटी विशेषज्ञों की टीम नियुक्त कर रखी है।