अमित मालवीय ने ट्विट में उस वीडियो को भी शेयर किया है. जिसमें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथ मंच पर खड़ी नजर आ रही हैं। इस वीडियो में चन्नी माइक पकड़े हैं और संबोधित कर रहे हैं।

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (CM Charanjit Singh Channi) फिर विवादों में आ गए हैं। पंजाब में चुनाव प्रचार के दौरान प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) की मौजूदगी में सीएम चन्नी के एक बयान पर बीजेपी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय (Amit Malviya) ने निशाना साधा है। उन्होंने प्रियंका गांधी के हंसने पर भी आपत्ति जताई। मालवीय ने कहा कि मंच से पंजाब के मुख्यमंत्री यूपी, बिहार वालों को अपमानित करते हैं और प्रियंका वाड्रा बगल में खड़े होकर हंस रही हैं। तालियां बजा रही हैं…ऐसे करेगी कांग्रेस यूपी और देश का विकास? लोगों को आपस में लड़ाकर?

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अमित मालवीय ने ट्विट में उस वीडियो को भी शेयर किया है. जिसमें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथ मंच पर खड़ी नजर आ रही हैं। इस वीडियो में चन्नी माइक पकड़े हैं और संबोधित कर रहे हैं। वे ये भी कह रहे हैं कि प्रियंका पंजाबियों की बहू भी हैं। सारे पंजाबियों एक हो जाओ, जो यूपी, बिहार और दिल्ली से आकर यहां राज करना चाहते हैं उनको सफल नहीं होने देना है। इस दौरान प्रियंका हंसते हुए नजर आती हैं। 

यह भी पढ़ें- पंजाब चुनाव: आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस के पन्नू ने मुस्लिमों को भड़काया, बोला- भारत तोड़ कर उर्दिस्तान बनाओ

अरविंद केजरीवाल ने भी निशाना साधा
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने भी चन्नी के कथित बयान ‘यूपी, बिहार के भैया को पंजाब में ना आने दें’ वाले बयान पर निशाना साधा है। केजरीवाल ने कहा कि यह बहुत ही शर्मनाक है। हम किसी व्यक्ति या किसी विशेष समुदाय के उद्देश्य से की गई टिप्पणियों की कड़ी निंदा करते हैं। प्रियंका गांधी भी यूपी से ताल्लुक रखती हैं, इसलिए वह भी 'भैया' हैं।

Scroll to load tweet…

प्रियंका ने पंजाब में किया रोड शो
प्रियंका गांधी मंगलवार को पंजाब दौरे पर आई थीं। उन्होंने यहां रूपनगर में रोडशो कर कांग्रेस के समर्थन में वोट देने की अपील की थी। वे यहां गुरुद्वारे में मत्था टेकने भी पहुंची थीं। प्रियंका ने शाम को अमृतसर ईस्ट में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के समर्थन में प्रचार किया था। प्रियंका का कहना था कि आप और भाजपा एक जैसे ही हैं। एक का गुजरात मॉडल फेल है और दूसरे का दिल्ली मॉडल। नरेंद्र मोदी और अरविंद केजरीवाल की शुरुआत भी आरएसएस से हुई है।

यह भी पढ़ें-पंजाब चुनाव : नवा पंजाब का वादा, निशाने पर कांग्रेस और आप, देखिए पीएम मोदी की रैली को लेकर लोगों का उत्साह