एक दिन पहले राहुल गांधी ने होशियारपुर और गुरदासपुर में जनसभा को संबोधित किया था। राहुल ने पंजाब में चुनावी प्रचार की शुरुआत 27 जनवरी से की थी। तब जालंधर में वर्चुअल रैली की थी।

जालंधर। पंजाब विधानसभा चुनाव में वोटिस के दिन नजदीक आ गए हैं। ऐसे में सत्ताधारी कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने पंजाब की तरफ रुख कर लिया है। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) लगातार दूसरे दिन मंगलवार को पंजाब में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। वे यहां बरनाला, राजपुरा और मानसा पहुंचेंगे और पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इसी तरह, कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) भी पंजाब दौरे पर हैं। वे अमृतसर ईस्ट में नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) के समर्थन में रोड शो करेंगी। इस संबंध में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सिद्धू ने बताया कि आज शाम 5 बजे से रोड शो शुरू होगा। प्रियंकाजी के आने से अमृतसर उत्साहित और जोश में है। इससे पहले प्रियंका ने रविवार को धुरी में जनसभा की थी। रोपड़ में भी उनका चुनाव प्रचार होगा। 

यह भी पढ़ें- अमृतसर ईस्ट के महा-मुकाबले में फंसे सिद्धू, जीत दिलाने प्रियंका गांधी ने थामी कमान, आज रोड-शो कर मांगेंगी वोट

पंजाब चुनाव में राहुल का आज चौथा दौरा
एक दिन पहले राहुल गांधी ने होशियारपुर और गुरदासपुर में जनसभा को संबोधित किया था। राहुल ने पंजाब में चुनावी प्रचार की शुरुआत 27 जनवरी से की थी। तब जालंधर में वर्चुअल रैली की थी। उसके बाद वे 6 फरवरी को लुधियाना आए और पंजाब में सीएम फेस के रूप में चरणजीत सिंह चन्नी के नाम की घोषणा की। राहुल का तीसरा दौरा सोमवार को था। आज चौथी बार वह चुनाव प्रचार करेंगे।

अमृतसर ईस्ट सीट पर रोचक मुकाबला
पंजाब चुनाव में अमृतसर ईस्ट पर रोचक मुकाबला होने जा रहा है। यहां कांग्रेस से प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू मैदान में हैं। उनकी ये परंपरागत सीट है। जबकि अकाली दल से बिक्रमजीत सिंह मजीठिया प्रत्याशी बनाए गए हैं। दोनों के बीच सियासी अदावत जगजाहिर है। यहां आप से जीवन ज्योत और भाजपा से रिटायर्ड आईएएस अधिकारी राजू चुनाव लड़ रहे हैं। मंगलवार को आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सिद्धू और मजीठिया को लेकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि हमने अमृतसर ईस्ट सीट का सर्वे कराया, जिसमें सिद्धू और मजीठिया हार रहे हैं। यहां से AAP जीत रही है और इसका कारण है कि सिद्धू साहब यहां 5-10 साल से हैं लेकिन वे ना किसी का फोन उठाते हैं, ना किसी से मिलते हैं। उन्होंने अमृतसर में एक काम नहीं किया। इससे पहले केजरीवाल ने अमृतसर ईस्ट की आप प्रत्याशी के ट्वीट को रीट्विट किया और कहा- एक आम महिला इस बार दो बड़े दिग्गजों को हराएगी। हमारे सर्वे में दोनों दिग्गज हार रहे हैं। जीवन ज्योत जीत रही हैं।

पंजाब चुनाव: आक्रामक मुद्रा वाले सिद्धू धुरी में प्रियंका की रैली में क्यों मौन हो गए? पढ़ें inside story

पंजाब में 20 फरवरी को मतदान, 10 मार्च को नतीजे आएंगे
पंजाब में 20 फरवरी को मतदान होना है और 10 मार्च को नतीजे आएंगे। 2017 के चुनाव में कांग्रेस ने 77 सीटें जीतकर राज्य में पूर्ण बहुमत हासिल किया था और 10 साल बाद शिअद-भाजपा सरकार को बाहर कर दिया।