दिल्ली की नई विधानसभा में 16 ऐसे चेहरे दिखेंगे जो पहली बार निर्वाचित होकर सदन पहुंचेगे। ये सभी नए चेहरे आम आदमी पार्टी के टिकट पर जीते हैं जिनमें आतिशि, राघव चड्ढा और दिलीप पांडेय शामिल हैं। 

नई दिल्ली. दिल्ली की नई विधानसभा में 16 ऐसे चेहरे दिखेंगे जो पहली बार निर्वाचित होकर सदन पहुंचेगे। ये सभी नए चेहरे आम आदमी पार्टी के टिकट पर जीते हैं जिनमें आतिशि, राघव चड्ढा और दिलीप पांडेय शामिल हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कालकाजी सीट से मैदान में उतरीं आतिशि ने भाजपा के धर्मबीर सिंह को 11,393 वोटों के अंतर से हराया है। वह 2019 के लोकसभा चुनाव में पूर्वी दिल्ली सीट से भाजपा के गौतम गंभीर से हार गई थीं।

आर. पी. सिंह को 20,058 वोटों से हराया

वहीं राजिन्दर नगर सीट से जीतने वाले चड्ढा ने भाजपा के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सरदार आर. पी. सिंह को 20,058 वोटों से हराया है। वह भी दक्षिणी दिल्ली सीट से लोकसभा चुनाव में मैदान में थे लेकिन भाजपा के रमेश बिधुड़ी से हार गए थे।

वहीं 2019 में उत्तरी-पूर्वी दिल्ली से लोकसभा चुनाव हार चुके पांडेय ने तिमारपुर सीट से 24 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है।

20 हजार से ज्यादा मतों से हराया

कांग्रेस छोड़कर विधानसभा चुनावों से पहले आप में आई राजकुमारी ढिल्लों ने भाजपा के तेजिन्दर पाल सिंह बग्गा को हरीनगर सीट से 20 हजार से ज्यादा मतों से हराया है।

त्रिनगर सीट से आप की प्रीति तोमर ने भाजपा के तिलक राम गुप्ता को 10,700 से अधिक वोटों से हराया है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)