सपा नेताओं के अनुसार विधानसभा चुनाव की घोषणा से पूर्व अखिलेश और जयंत की पहली संयुक्त रैली को लेकर अब दोनों दलों के नेता मिलकर काम कर रहे हैं। लगातार दोनों दलों की बैठक हो रही है। जनता के बीच जाकर रैली का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। 

लखनऊ: सात दिसंबर को मेरठ के सिवालखास विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत दबथुवा में होने वाली सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)और रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) की संयुक्त रैली की तैयारी तेज होती दिख रही है। माना जा रहा है कि अगर एक-दो दिन में सपा रालोद गठबंधन की घोषणा राजधानी में नहीं हो सकी तो सात दिसंबर को दबथुआ में ही दोनों दलों के बड़े नेता गठबंधन की घोषणा कर सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

संयुक्त रैली में होगा ऐलान

सीटों को लेकर बातचीत बिल्कुल अंतिम दौर में पहुंच गई है। उधर सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम शनिवार से मेरठ में डेरा डालेंगे। सपा नेताओं के अनुसार विधानसभा चुनाव की घोषणा से पूर्व अखिलेश और जयंत की पहली संयुक्त रैली को लेकर अब दोनों दलों के नेता मिलकर काम कर रहे हैं। लगातार दोनों दलों की बैठक हो रही है। जनता के बीच जाकर रैली का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। 


लंबे समय बाद सपा और रालोद की संयुक्त रैली होने जा रही है। निश्चित तौर से सपा-रालोद की यह रैली पश्चिम उत्तर प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। इससे दूसरे दलों की नींद भी उड़ी हुई है। भाजपा नेता भी बिल्कुल आक्रामक हो चुके हैं। वैसे शनिवार से चार दिन तक सपा और रालोद के नेता मिलकर माहौल बनाने की कोशिश करेंगे। इसके लिए ही सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम शनिवार को मेरठ पहुंच जाएंगे।