मैनपुरी के करहल निवासी एक युवक ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के अंकपत्र और सनद शनिवार को जला दिया। उसका कहना है कि योगी बाबा की सरकार में रोजगार की उम्मीद नहीं है। अब नौकरी की उम्मीद खत्म हो गई है। उसे उम्मीद थी कि 2022 में सपा की सरकार बनेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
कन्नौज में जीटी रोड पर रविवार की सुबह दो मिनी ट्रक की आपस में भिड़ंत हो गई और फिर उसमें कार टकरा गई। हादसे में कार सवार दूल्हा-दुल्हन समेत आठ लोग जख्मी हुए हैं। देवरिया में शादी के बाद दुल्हन विदा कराकर दूल्हा फिरोजाबाद लौट रहा था।
पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की बेटी ऐश्वर्या सिंह सेंगर ने एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो के जरिए कांग्रेस की करारी हार पर तंज कसा गया है। इसी के साथ बताया गया है कि झूठ पर बनी इमारतें ज्यादा दिनों तक टिकी नहीं रह सकती हैं।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी कुछ खास नहीं कर सकी है। लेकिन पंजाब की जीत पर यूपी के आप नेता जश्न मना रहे हैं। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तिरंगा यात्रा निकालकर आप नेताओं ने कहा कि अब यूपी को जीतने की बारी है।
यूपी चुनाव में बीजेपी को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद सीएम योगी सभी ओएसडी और सलाहकारों का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है। इसमें मृत्युंजय कुमार, रहीस सिंह, एनकेएस चौहान का नाम शामिल है। वहीं शलभमणि त्रिपाठी देवरिया से विधायक बन चुके हैं।
यूपी चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ दिल्ली पहुंच चुके हैं। माना जा रहा है कि यहां शपथग्रहण और मंत्रिमंडल पर फैसला हो सकता है। योगी आदित्यनाथ पूरा होमवर्क कर दिल्ली पहुंचे है। इस दौरान वह पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात करेंगे।
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा सरकार बनने के साथ ही अतीक अहमद की मुश्किलें बढ़ने के आसार है। इस बार अतीक ही नहीं उसके मददगारों पर भी एक्शन लिया जाएगा। इसको लेकर एक प्लान तैयार किया जा रहा है। जिसके तहत ही अभियान चलाकर माफियाओं की कमर तोड़ी जाएगी।
विधानसभा चुनाव 2022 में इतिहास में पार्टी के सबसे निराशाजनक प्रदर्शन के बाद प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ता हार के कारणों की समीक्षा की मांग कर रहे हैं। यद्यपि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को नई दिल्ली में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक बुलाई है, लेकिन कार्यकर्ताओं का कहना है कि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को लखनऊ आकर अलग से हार की समीक्षा करनी चाहिए और कांग्रेस से जुड़े कार्यकर्ताओं से भी फीडबैक लेना चाहिए।
यूपी चुनाव में भीम आर्मी को मिली करारी शिकस्त के बाद चंद्रशेखर आजाद रावण ने संगठन में बदलाव के संकेत दिए हैं। उन्होंने समर्थकों को संबोधित करने के साथ ही कहा कि अब बड़ी पंचायत में जाने का प्रयास किया जाएगा। इससे पहले जो लोग संघर्ष की राजनीति नहीं कर सकते वह खुद को अलग कर लें।
वोटों की गणित को समझने और सीटवार आकलन से यह पता चलता है कि सपा 77 सीटें 200 से 13000 के अंतर से हारी है। इन सीटों को जीतने के लिए उसे 496408 वोट की जरूरत थी। मतलब ये कि अगर सपा को पांच लाख वोट और मिल जाते तो गठबंधन के सहारे वह 202 के आंकड़े तक पहुंच जाती और सरकार बना लेती।