लंदन में ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी यूके (UP Chapter) के लोगों ने रविवार (28 अप्रैल) को शानदार रन फॉर मोदी कार्यक्रम का आयोजन किया। इसका आयोजन का मकसद नरेंद्र मोदी के चुनाव अभियान के लिए एकजुटता और समर्थन दिखाना था।

रन फॉर मोदी। लंदन में ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी यूके (UK Chapter) के लोगों ने रविवार (28 अप्रैल) को शानदार रन फॉर मोदी कार्यक्रम का आयोजन किया। इसका आयोजन का मकसद नरेंद्र मोदी के चुनाव अभियान के लिए एकजुटता और समर्थन दिखाना था। प्रेस रिलीज के मुताबिक ब्रिटेन में भारतीय समुदाय ने भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अटूट समर्थन का प्रदर्शन किया। इसकी वजह से कार्यक्रम सफल हो गया। बारिश होने बावजूद कार्यक्रम में अच्छी-खासी भिड़ देखी गई, जिसमें 500 से अधिक शामिल हुए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

रन फॉर मोदी फ्लैश मॉब कार्यक्रम की शुरुआत वेस्टमिंस्टर पियर से शुरू हुआ, जो शहर के बीचों-बीच से गुजरता हुआ टॉवर ब्रिज पर खत्म हुआ। अलग-अलग रंगों से सजे प्रतिभागियों ने सकारात्मकता और उत्साह का संचार किया और प्रधानमंत्री मोदी के समर्थन में एकजुट होकर मार्च किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण एक आकर्षक फ्लैश मॉब था, जो राजसी लंदन ब्रिज के सामने आया, जिसने दर्शकों और प्रतिभागियों को समान रूप से मंत्रमुग्ध कर दिया।

रन फॉर मोदी इवेंट भारतीय समुदाय ने दिखाई एकता

रन फॉर मोदी इवेंट के जरिए ब्रिटेन में भारतीय समुदाय के बीच एकता और सौहार्द की भावना को व्यक्त किया, जो भाजपा और पीएम मोदी के प्रति उनके अटूट समर्थन को दर्शाता है। OAFBJP यूके के उपाध्यक्ष आनंद आर्य ने जबरदस्त भागीदारी और समर्थन के लिए भारतीय समुदाय के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया। सुरेश मंगलगिरि (GS OAFBJP यूके) ने कहा कि रन फॉर मोदी कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के प्रति भारतीय समुदाय की गहरी प्रशंसा और निष्ठा का उदाहरण है।

ये भी पढ़ें: Watch Video: कांग्रेस के सीनियर नेता सलमान खुर्शीद ने पार्टी को किया एक्सपोज, मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति पर कह दी बड़ी बात