उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 से भी यह साफ हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी का मजबूत विकल्प समाजवादी पार्टी ही बन सकती है। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ भी उनके नजदीकी रिश्ते हैं। ऐसे में अखिलेश अब मजबूती से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटेंगे।
पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष शुक्रवार को यहां कैंप कार्यालय में नव निर्वाचित विधायकों के साथ हुई बैठक में यह निर्देश दिए हैं। उन्होंने नवनिर्वाचित विधायकों के साथ अपने संसदीय अनुभव को साझा करते हुए कहा कि वे अपने वक्तव्य व व्यवहार से विधानसभा के सदन में पार्टी की नीतियों को मजबूती से रखें।
राजभर ने कहा कि हम पहले ही चरण में समझ गए थे कि हार रहे हैं। लेकिन छह चरण का चुनाव बचा था, हम जो समझ गए थे, उसे कैसे कहना शुरू कर देते। राजभर ने कहा कि हार के बारे में पता होने पर भी माहौल तो बनाना ही था। काउंटिंग का तो इंतजार करना ही था।
चिकित्सा विज्ञान संस्थान, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के आयुर्वेद संकाय में सत्र 2019-20 में शिक्षकों की संख्या 108 से अधिक हो गई है किंतु यहां के प्रकांड विद्वान शिक्षकों एवं वैज्ञानिकों की संख्या 108 होने के बावजूद भी अभी तक स्नातकोत्तर (एमडी/एमएस) की सीटों में बढ़ोतरी नहीं हुई है।
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं उर्दू प्रेस के संयोजक जीशान हैदर ने सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेसी नेतृत्व के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है जिससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है। साथ ही कहा कि यह कृत्य घोर अनुशासनहीनता की परिधि में आता है। इसलिए जीशान हैदर को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया है।
सीएम योगी, अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी वाड्रा ने जनता को रिझाने के लिए ताबड़तोड़ रैली-रोडशो और जनसभाएं की। इस मामले में कांग्रेस सबसे आगे नजर आई। जानकारी के मुताबिक यूपी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी नें जीत के लिए सबसे ज्यादा 212 रैलियां और रोड शो किए। दूसरे नंबर पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 209 रैलियां और रोड शो किए। वहीं तीसरे नंबर पर अखिलेश यादव रहे उन्होंने 131 रैलियां की हैं।
राष्ट्रीय हिन्दू दल अध्यक्ष रोशन पाण्डेय द्वारा लगाये गये लंका चौराहा,अस्सी, नगवां, दुर्गाकुंड समेत पूरे शहर में बड़ा बैनर पोस्टर लगाये गये है। जिसमें योगी आदित्यनाथ जी द्वारा बुलडोजर से साइकिल के साथ अखिलेश यादव जी को लटकाते हुए दिखाया गया।
कानपुर-बुंदेलखंड बीजेपी का सबसे मजबूत किला है। एसपी कानपुर-बुंदेलखंड के मजबूत किले को भेद नहीं पाई है। बल्कि बीजेपी ने कन्नौज की तीनों सीटों पर कमल खिलाने का काम किया है। एसपी अपना गढ़ भी नहीं बचा पाई।
स्वार विधानसभा सीट से नए विधायक बने अब्दुल्ला आजम ने कहा कि जनता ने अपना फैसला कर दिया है, अब न्यायालय के फैसले का इंतजार है। उम्मीद है कि न्यायालय भी जल्द अपना फैसला सुनाएगा और आजम खां फिर से हम सबके बीच में होंगे।
अयोध्या की रुदौली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रामचंद्र यादव लगातार तीसरी बार जीत हासिल कर विधानसभा में पहुंचे हैं। क्षेत्र में इतिहास रचने के साथ ही उन्होंने अपने ही पुराने रिकार्ड को तोड़कर पांचों विधानसभाओं में जीत के सर्वाधिक मत पाकर इतिहास रचा है।