इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं उर्दू प्रेस के संयोजक जीशान हैदर ने सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेसी नेतृत्व के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है जिससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है। साथ ही कहा कि यह कृत्य घोर अनुशासनहीनता की परिधि में आता है। इसलिए जीशान हैदर को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया है। 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के अनुशासन समिति के सदस्य पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला ने पत्र जारी कर कहा की इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं उर्दू प्रेस के संयोजक जीशान हैदर ने सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेसी नेतृत्व के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है जिससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है। साथ ही कहा कि यह कृत्य घोर अनुशासनहीनता की परिधि में आता है। इसलिए जीशान हैदर को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


 कांग्रेस पार्टी ने पत्र जारी कर कहा
"उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के संज्ञान में आया है कि आपके द्वारा समाचार पत्र एवं सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेसी नेतृत्व के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है। जिससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है। आपका कृत्य घोर अनुशासनहीनता की परिधि में आता है। इसलिए आपको कांग्रेस पार्टी की अनुशासनात्मक धाराओं के अनुरूप पार्टी के सभी नामित व चयनित पदों से प्रथक करते हुए 6 वर्षों के लिए निष्कासित किया जाता है।"