देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में कल आंधी और बारिश ने ऐसा तूफान पैदा किया, जिसे शहर का पूरा मंजर खतरनाक हो गया।

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में कल आंधी और बारिश ने ऐसा तूफान पैदा किया, जिसे शहर का पूरा मंजर खतरनाक हो गया। इसका नतीजा ये हुआ कि मुंबई के घाटकोपर इलाके में स्थिति एक बीपीसीएल पेट्रोल पंप पर मौजूद 120 फीट ऊंची होर्डिंग गिरने से अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 70 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है। होर्डिंग 5 हजार वर्ग फीट से भी ज्यादा बड़ा था। इसको गिरते हुए एक चश्मदीद ने अपनी आंखों से देखा, जिसके बाद शख्स ने पूरी घटना का आंखों देखा हाल बताया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

मुंबई घाटकोपर में बीपीसीएल पेट्रोल पंप पर सोमवार (13 मई) की दोपहर दर्दनाक हादसा हुआ। उस वक्त अमित गुपचंदानी नाम का शख्स कार में फ्यूल भरवाने के लिए आए हुए थे। हालांकि,उन्हें इस बात का जरा सा भी अंदाजा नहीं था कि उसकी जिंदगी आने वाले चंद मिनटों में बदल जाएगी। वो अनजान लोगों का मसीहा बन जाएगा। हादसे के वक्त अमित गुपचंदानी उन कई व्यक्तियों में से एक थे, जो खतरनाक मंजर के गवाह बने।

घायलों की घटनास्थल पर की मदद

अमित गुपचंदानी ने कहा कि घटना के वक्त मैं अपनी कार में फ्यूल भरवाने के लिए घाटकोपर में बीपीसीएल पेट्रोल पंप पर पहुंचा था। तभी अचानक बहुत तेजी से हवाएं चलने लगी और साथ ही आंधी उठने लगी। अचानक होर्डिंग पेट्रोल पंप पर गिर गया, कुछ लोग होर्डिंग के नीचे दब गए और आसपास मौजूद लोग भागने लगे। मेरी खुशकिस्मती रही की मुझे और मेरे साथी दोस्त को कुछ भी नहीं हुआ। हम दोनों सुरक्षित बच गए। इसके बाद हम लोगों ने मिलकर वहां दबे लोगों को बाहर निकाला और घायलों को दूसरे की गाड़ियों से अस्पताल पहुंचाने का काम किया।

ये भी पढ़ें: आगरा: 5 रुपए वाली Kurkure से आई तलाक की नौबत, औरत पति से हुई नाराज भाग गई मायके, पुलिस की भी मेहनत गई बेकार