- Home
- Entertainment
- Bollywood
- PHOTOS: कियारा-सिद्धार्थ ही नहीं, ये 6 कपल भी शादी के बाद नहीं जा पाए हनीमून पर
PHOTOS: कियारा-सिद्धार्थ ही नहीं, ये 6 कपल भी शादी के बाद नहीं जा पाए हनीमून पर
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो चुके हैं। खबरें हैं कि शादी के बाद वर्क कमिटमेंट के चलते कपल हनीमून पर नहीं जा पाएगा। वैसे, इनके अलावा भी 6 ऐसे कपल हैं, जो शादी के बाद हनीमून पर नहीं जा पाए थे।

कियारा-सिद्धार्थ
कब हुई शादी - 7 फरवरी, 2023
कपल ने 7 फरवरी को राजस्थान में जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में सात फेरे लिए। शादी के बाद कपल दिल्ली और मुंबई में रिसेप्शन देने वाला है। हालांकि, वर्क कमिटमेंट के चलते कपल ने अब तक हनीमून प्लान नहीं किया है।
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट
कब हुई शादी - 14 अप्रैल, 2022
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने लंबे समय तक एक-दूजे को डेट करने के बाद 14 अप्रैल, 2022 को शादी की थी। हालांकि, वर्क कमिटमेंट के चलते दोनों शादी के फौरन बाद हनीमून पर नहीं जा पाए थे।
अथिया शेट्टी-केएल राहुल
कब हुई शादी - 23 जनवरी, 2023
सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने बॉयफ्रेंड और टीम इंडिया के धुरंधर बल्लेबाज केएल राहुल के साथ 23 जनवरी, 2023 को खंडाला में शादी की थी। कपल शादी के बाद अभी हनीमून प्लान नहीं कर पाया है।
वरुण धवन-नताशा दलाल
कब हुई शादी - 24 जनवरी, 2021
वरुण धवन ने अपने बचपन की फ्रेंड नताशा दलाल संग 24 जनवरी, 2021 को सात फेरे लिए थे। वरुण धवन और नताशा दलाल भी शादी के बाद हनीमून पर नहीं जा पाए थे।
फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर
कब हुई शादी - 19 फरवरी, 2022
फरहान अख्तर ने पहली पत्नी अधुना अख्तर को तलाक देकर दूसरी शादी शिबानी दांडेकर से की है। शिबानी दांडेकर फिल्म सुल्तान में नजर आ चुकी हैं। बता दें कि शादी के बाद कपल हनीमून पर नहीं गया था।
राजकुमार राव-पत्रलेखा
कब हुई शादी - 15 नवंबर, 2021
राजकुमार राव ने गर्लफ्रेंड पत्रलेखा से 15 नवंबर, 2021 को शादी की थी। शादी के बाद वर्क कमिटमेंट के चलते राजकुमार राव और पत्रलेखा भी हनीमून पर नहीं जा पाए थे।
विक्रांत मैसी-शीतल ठाकुर
कब हुई शादी - 14 फरवरी, 2022
फिल्म 'छपाक' और मिर्जापुर में काम कर चुके एक्टर विक्रांत मैसी ने लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर से शादी की है। कपल की शादी वेलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी, 2022 को हुई थी। शादी के बाद विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर शादी भी हनीमून पर नहीं जा पाए थे।
ये भी देखें :
जब पति के साथ Ex को देख आपा खो बैठीं रवीना टंडन, गुस्से में उठा बैठी थीं इतना बड़ा कदम
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।