सुपरस्टार रजनीकांत ने दिल्ली में सांप्रदायिक हिंसा को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। इस हिंसा में अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि हिंसा से कड़ाई से निपटना चाहिए था। 

चेन्नई. सुपरस्टार रजनीकांत ने दिल्ली में सांप्रदायिक हिंसा को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। इस हिंसा में अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि हिंसा से कड़ाई से निपटना चाहिए था। जिसके बाद साउथ के सुपरस्टार कमल हासन भी उनके समर्थन में उतर आए हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए रजनीकांत को शाबासी दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अभिनेता ने यह भी कहा कि विरोध प्रदर्शन को हिंसक नहीं होना चाहिए और उन्होंने अपने उस पुराने बयान को भी याद किया जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर सीएए मुस्लिमों को प्रभावित करता है तो वह मुस्लिमों के साथ खड़े हैं।

भाजपा ने नाम जोड़े जाने पर जताया दुख 
उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ निश्चित तौर पर यह केंद्र सरकार की खुफिया विफलता है। मैं केंद्र सरकार की कड़ी निंदा करता हूं।’’ अभिनेता ने मीडिया के एक तबके द्वारा उनके संबंध भाजपा से जोड़े जाने पर भी दुख व्यक्त किया।