'पुष्पा 2' 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'पुष्पा 1: द राइज' का दूसरा पार्ट है, जिसका इंतजार दर्शक लंबे समय से बेसब्री के साथ कर रहे हैं। अब फिल्म के मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट का एलान कर दिया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) स्टार अपकमिंग फिल्म 'पुष्पा 2 : द रूल' (Pushpa 2: The Rule) की रिलीज डेट का एलान हो गया है। यह फिल्म अगले साल यानी 2024 में 15 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म के मेकर्स ने सोमवार को इसका एलान किया। फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी देते हुए ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने ट्विटर पर लिखा है, “इंतजार ख़त्म हुआ। पुष्पा 2 2024 में स्वतंत्रता दिवस पर आएगी। टीम पुष्पा ने रिलीज डेट फाइनल की। गुरुवार, 15 अगस्त 2024 को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी।”

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

पहला एलान 'पुष्पा 2' के प्रोडक्शन हाउस ने किया

'पुष्पा 2' की रिलीज डेट का एलान सबसे पहले फिल्म के प्रोडक्शन हाउस मित्री मूवी मेकर्स ने सोशल मीडिया पर किया। उन्होंने अपने ट्वीट में फिल्म का एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "डेट मार्क कर लीजिए। 15 अगस्त 2024 को 'पुष्पा 2 : द रूल' ग्रैंड वर्ल्डवाइड रिलीज। पुष्पा राज बॉक्स ऑफिस हिलाने वापस आ रहा है।" इसके साथ उन्होंने फिल्म के लीड एक्टर अल्लू अर्जुन, एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना, अभिनेता आर्य सुक्कू, फहाद फाजिल, संगीतकार डीएसपी, डायरेक्टर सुकुमार और प्रोडक्शन कंपनी टी-सीरीज' को टैग किया।

Scroll to load tweet…

दिसंबर 2021 में रिलीज हुई थी ‘पुष्पा 1’

सुकुमार के निर्देशन में बनी 'पुष्पा 2 : द रूल' का पहला पार्ट 'पुष्पा 1 : द राइज' दिसंबर 2021 में रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। 'पुष्पा' की कहानी 90 के दशक में सेट है, जो उस वक्त के चंदन तस्करों के बारे में बताती है। फिल्म में अल्लू अर्जुन ने पुष्पा नाम के स्मगलर का रोल निभाया है। इस फिल्म में पुष्पा यानी अल्लू अर्जुन और श्रीवल्ली यानी रश्मिका मंदाना का रोमांटिक एंगल भी दर्शकों को काफी पसंद आया था। फिल्म के पहले पार्ट ने वर्ल्डवाइड 350 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। 

और पढ़ें…

शाहरुख़ खान की 'जवान' का रिकॉर्डतोड़ वीकेंड, 4 दिन में कमाए 500 करोड़+