MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • चाणक्य नीति: ये 5 काम करने वाले लोग हमेशा बने रहते हैं गरीब, लक्ष्मी छोड़ देती हैं इनका घर

चाणक्य नीति: ये 5 काम करने वाले लोग हमेशा बने रहते हैं गरीब, लक्ष्मी छोड़ देती हैं इनका घर

उज्जैन. आचार्य चाणक्य भारत के महान विद्वानों में से एक थे। जीवन को सुखी और संपन्न बनाने के लिए उन्होंने एक नीति शास्त्र की रचना की, जिसे चाणक्य नीति कहा जाता है। इस ग्रंथ में हमारे काम आने वाले अनेक लाइफ मैनेजमेंट सूत्रों के बारे में बताया गया है। आचार्य चाणक्य ने अपनी एक नीति में बताया है कि वो कौन-से 5 काम हैं, जिन्हें करने से लक्ष्मी यानी धन घर में निवास नहीं करता। आगे जानिए कौन-से हैं वो 5 काम…

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jan 29 2021, 11:04 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

1. गंदे कपड़े पहनने वाला
गंदे कपड़े पहनने वालों को लक्ष्मी माता पसंद नहीं करतीं। इस कारण इन्हे दरिद्रता का सामना पड़ता है। गंदगी से रहने वाले लोगों से लोग मिलना पसंद नहीं करते इस कारण इन्हे हर क्षेत्र में संघर्ष ही करना पड़ता है। यही इनकी गरीबी का कारण भी है।
 

25

2. दांत गंदे रखने वाले
दांतों का संबंध हमारे स्वास्थ्य से होता है। गंदे दांतों के कारण पेट से संबंधित बीमारी का खतरा रहता है। इतना ही नहीं ऐसा माना जाता है कि गंदे दांत रखने वाले अपने काम के प्रति ईमानदार नहीं होते। इसलिए ऐसे लोगों पर माता लक्ष्मी कृपा नहीं करती हैं। यानी वे हमेशा गरीब भी बने रहते हैं।

35

3. ज्यादा खाने वाले
जरूरत से ज्यादा खाना खाने से मोटापा आता है और मोटे लोगों को मेहनत करने में भी परेशानी आती है इस कारण ये आलसा हो जाते है। मोटापा बीमारियों का भी कारण बनता है। इसलिए ज्यादा खाने वाले लोगों से लक्ष्मी माता दूर ही रहती हैं।

45

4. कठोर बोलने वाले
जो लोग कठोर बोलते हैं और अपशब्दों का प्रयोग करने हैं। ऐसे लोगों को भी देवी लक्ष्मी त्याग देती हैं। ऐसे लोगों के स्वभव के कारण लोग इनसे जुड़ना पसंद नहीं करते जो इनकी तरक्की में बाधक बनता है।

 

55

5. सूर्योदय एवं सूर्यास्त के समय सोने वाले
सूर्योदय व सूर्यास्त का समय भगवान को याद करने का समय होता है इस समय व्यायाम के लिए माना गया है। सूर्यास्त के समय भी हल्का-फुल्का व्यायाम किया जा सकता है। इससे शरीर स्वस्थ्य रहता है और इस समय भगवान की पूजा करने से भगवान भी प्रसन्न होते हैं। वहीं जो लोग इस समय को सोने में गवा देते हैं वो आलस के कारण जीवन में आगे नहीं बढ़ पाते, इन्हे लक्ष्मी माता की कृपा भी नही मिल पाती।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved