MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • Guru Govind Singh Jayanti Wishes: अपने दोस्तों को भेजें ये मैसेज और दें गुरु गोबिंद सिंह जयंती की बधाई

Guru Govind Singh Jayanti Wishes: अपने दोस्तों को भेजें ये मैसेज और दें गुरु गोबिंद सिंह जयंती की बधाई

Guru Govind Singh Jayanti 2022 Wishes: सिख धर्म में 10 गुरु हुए, इनमें से दसवें गुरु गोबिंद सिंह जी थे। गुरु गोबिंद सिंह ने गुरु ग्रंथ साहिब को सिखों का अंतिम गुरु घोषित किया था। उन्होंने ही खालसा पंथ की स्थापना की और सिखों के लिए पंच ककार-  केश, कंगन, कृपाण, कंघा और कच्छा अनिवार्य कर दिया था। गुरु गोबिंद सिंह ने अपने जीवन में धर्म की रक्षा के लिए कई युद्ध किए। उनका पूरा परिवार धर्म की रक्षा के लिए बलिदान हो गया। उनकी जयंती के मौके पर गुरुद्वारों में विशेष आयोजन जैसे भजन-कीर्तन और लंगर आदि के आयोजन किए जाते हैं। गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती पर अपने दोस्तों और करीबियों के भेजें ये मैसेज और दें शुभकामनाएं…

2 Min read
Manish Meharele
Published : Dec 29 2022, 10:02 AM IST| Updated : Dec 29 2022, 10:04 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

जिनसे डरकर भाग जाते थे मुगल
जब बजाते थे वे युद्ध का बिगुल
जिन्होंने दिया सदैव सच्चाई का साथ
उन गुरु का सदैव रहे हम पर हाथ
गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर बहुत-बहुत बधाई…
 

28

अन्याय के विरुद्ध लड़ने वाले, दुखियों की सहायता करने वाले और सच्चा रास्ता दिखाने वाले गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं…
 

38

चिड़ियां नाल मैं बाज लड़ावां
गिदरां नुं मैं शेर बनावां
सवा लाख से एक लड़ावां
ताँ गोविंद सिंह नाम धरावां
सभी को दशम गुरु गोबिंद सिंह की जयंती की बधाई…
 

48

इस जग की माया ने मुझको है घेरा, 
ऐसी कृपा करो गुरु नाम न भूलूं तेरा, 
चारों ओर मेरे दुख का है अंधेरा छाए, 
बिन नाम तेरे मेरा इक पल भी न जाए
गुरु गोविंद सिंह जयंती की हार्दिक बधाई…
 

58

गुरु गोविंद सिंह जी के सदकर्म हमें हमेशा सही राह दिखाएंगे
वाहे गुरु के ज्ञान से सबके बिगड़े काम बनते चले जाएंगे
दशम गुरु गोबिंद सिंहजी की जयंती की बधाई…

68

वाहे गुरु! कृपा सदा रहे तेरी, 
तेरी दया पर चलती जिंदगी मेरी 
जब भी आए कोई मुश्किल, 
आप ही दिखाएं मुझको सही मंजिल 
आपको गुरु गोविंद सिंह की जयंती की शुभकामनाएं…
 

78

आशीर्वाद मिले आपको गुरु गोबिंद का
जिंदगी बने आपकी निराली
बनी रहे आप गुरु गोबिंद सिंह की कृपा 
और हर घर में छाए खुशहाली
दशम गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर बहुत-बहुत बधाई…
 

88

सभी लोगों के मुंह पर आपकी हंसी की बात हो
जीवन में कभी कोई मुसीबत आए भी
तो आपके सिर पर सच्चे बादशाह गुरु गोबिंद सिंह का हाथ हो
गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं…



ये भी पढ़ें-

Guru Govind Singh Jayanti 2022: गुरु गोबिंद सिंह ने सिखों के लिए अनिवार्य की थी ये 5 बातें, दिया था ये नारा

 

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया जगत में इनके पास 19 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर धर्म-आध्यात्म बीट पर काम कर रहे हैं। करियर की शुरुआत इन्होंने स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की थी। इसके बाद वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे और 2010-2019 तक दैनिक भास्कर डिजिटल में धर्म डेस्क पर काम किया। इन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। इनके पास जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक की डिग्री है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved