MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • घर के मंदिर में होनी चाहिए ये खास चीजें, इनसे घर में बनी रहती है सुख-समृद्धि और खुशहाली

घर के मंदिर में होनी चाहिए ये खास चीजें, इनसे घर में बनी रहती है सुख-समृद्धि और खुशहाली

उज्जैन. प्रत्येक हिंदू परिवार के घर में एक छोटा-सा मंदिर जरूर होता है। सुबह-शाम इस मंदिर में दीपक अवश्य लगाया जाता है। धर्म ग्रंथों के अनुसार घर के मंदिर में वैसे तो किसी भी देवी-देवता के चित्र लगाए जा सकते हैं, लेकिन कुछ विशेष पवित्र चीजें रखने से इस स्थान का महत्व और भी बढ़ जाता है। इससे घर की निगेटिव एनर्जी कम होती है साथ ही सुख-समृद्धि भी बनी रहती है। आगे जानिए इनके बारे में खास बातें…

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jun 29 2021, 08:59 AM IST| Updated : Jun 29 2021, 11:01 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

1. शालिग्राम शिला
ये गंडकी नदी में पाया जाने वाला एक विशेष प्रकार का पत्थर है। इसे भगवान विष्णु का ही स्वरूप माना जाता है। इस पर चक्र का चिह्न बना होता है। इसे पूजा स्थान पर रखना चाहिए। रोज इनकी पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि का वास रहता है।

27

2. शिवलिंग
पूजा घर में अंगूठे के आकार का शिवलिंग भी होना चाहिए। इससे घर की नकारात्मकता खत्म होती है। रोज ‌विधि-विधान से इसकी पूजा करनी चाहिए।

37

3. चंदन
इसका उपयोग पूजा-पाठ में किया जाता है। ये एक सुंगधित लकड़ी होती है। भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण की पूजा में इसका विशेष महत्व है। माथे पर चंदन का तिलक लगाने से मन में शांति रहती है।

47

4. गरुड़ घंटी
जिन स्थानों पर घंटी बजने की आवाज नियमित आती है, वहां का वातावरण हमेशा शुद्ध और पवित्र बना रहता है। इससे नकारात्मक शक्तियां हटती है। नकारात्मकता हटने से समृद्धि के द्वार खुलते हैं। घर के पूजा स्थान पर गरुड़ घंटी रखी जाती है।

57

5. शंख
जिस घर में शंख होता है वहां लक्ष्मी का वास होता है। शंख सूर्य व चंद्र के समान देवस्वरूप है जिसके मध्य में वरुण, पृष्ठ में ब्रह्मा तथा अग्र में गंगा और सरस्वती नदियों का वास है। तीर्थ यात्रा से जो लाभ मिलता है, वही लाभ शंख के दर्शन और पूजन से मिलता है।

67

6. जल कलश
जल से भरा कलश देवताओं का आसन माना जाता है। इसे मंगल कलश भी कहा जाता है। इसे पूजा स्थान पर रखना चाहिए। इससे घर में पवित्रता बनी रहती है।

 

77

7. दीपक
पारंपरिक दीपक मिट्टी का ही होता है। इसमें पांच तत्व हैं मिट्टी, आकाश, जल, अग्नि और वायु। कहते हैं कि इन पांच तत्वों से ही सृष्टि का निर्माण हुआ है। अतः प्रत्येक हिंदू अनुष्ठान में पंचतत्वों की उपस्थिति अनिवार्य होती है।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved