MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Nepal Flash Flood 2026
Nepal Flood Video
Nepal Flood
Nepal Flood Photo Gallery
Nepal Flood Update
Ujjain Karni Sena Clash
Nepal Flood
Toxic Movie Review
Toxic Box Office Collection
Happy Raksha Bandhan Wishes in Hindi
Toxic Vs Dhurandhar 2 Box Office Collection
Ankit Baliyan Murder
Awarapan 2 Box Office Collection
Delhi Model Murder
Nepal Flood Vulnerability
Top 10 Morning News
Delhi Weather Update
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • Makar Sankranti 2023: किस प्रदेश में कौन-से नाम से मनाई जाती है मकर संक्रांति? जानें इससे जुड़ी परंपराएं

Makar Sankranti 2023: किस प्रदेश में कौन-से नाम से मनाई जाती है मकर संक्रांति? जानें इससे जुड़ी परंपराएं

उज्जैन. जब सूर्य धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करता है तो मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये त्योहार 15 जनवरी, रविवार को मनाया जाएगा। मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2023) से सूर्य उत्तरी गोलार्ध की ओर गति करने लगता है, जिससे दिन बड़े होने लगते हैं। ऐसा होने से सूर्य का प्रकाश अधिक समय तक हमें प्राप्त होता है, जिससे फसल पकने लगती है व अन्य फायदे भी होते हैं। इसीलिए ये त्योहार पूरे देश में अलग-अलग नामों और परंपराओं के साथ मनाया जाता है। आगे जानिए देश के किस हिस्से में ये त्योहार कैसे मनाया जाता है…  

2 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Jan 13 2023, 05:45 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

गुजरात में उत्तरायण (Uttarayan 2023)
मकर संक्रांति का उत्सव गुजरात में बड़े जोर-शोर से मनाया जाता है। इसे वहां उत्तरायण कहते हैं। इस दिन लोग पतंगबाजी करते हैं और तिल-गुड़ के पकवान विशेष रूप से खाए जाते हैं। गुजरात में पतंगबाजी के बड़े आयोजन भी किए जाते हैं, जिसे देखने देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी लोग यहां आते हैं। गुजरात का काइट फेस्टिवल पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25

असम में बिहू (Bihu 2023)
बिहू असम के मुख्य त्योहार है। साल में अलग-अलग मौकों पर बिहू पर्व मनाया जाता है। मकर संक्रांति पर माघ बिहू का पर्व असम में मनाया जाता है। माघ बिहू के पहले दिन को उरुका कहा जाता है। इस मौके पर लोग परंपरागत नृत्य करते हैं और विशेष पकवान बनाते हैं। बिहू उत्सव में असम की लोक संस्कृति की झलक देखने को मिलती है।

35

उत्तर प्रदेश में खिचड़ी पर्व (Khichdi Parv 2023)
उत्तर प्रदेश में मकर संक्रांति को खिचड़ी पर्व कहते हैं। इस दिन वहां खिचड़ी खाने और दान करने का विशेष महत्व है। उत्तर प्रदेश में लोग मकर संक्रांति पर किसी पवित्र नदी में स्नान करते हैं और इसके बाद जरूरतमंदों को दाल-चावल की खिचड़ी दान करते हैं। शीत ऋतु में खिचड़ी खाना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है।

45

तमिलनाडु में पोंगल (Pongal 2023)
तमिलाडु में मकर संक्रांति का पर्व पोंगल के रूप में मनाया जाता है। ये उत्सव 4 दिनों तक चलता है। इस मौके पर पशुओं को सजाया जाता है। उनके सींगों पर चित्रकारी की जाती है। भगवान को नई फसल का भोग लगाया जाता है। इस मौके पर जल्ली कट्टू का आयोजन किया जाता है। ये खेल पोंगल का मुख्य आकर्षण होता है।

55

पंजाब में मनाते हैं लोहड़ी (Lohri 2023)
मकर संक्रांति के एक दिन पहले पंजाब में लोहड़ी का पर्व मनाया जाता है। लोहड़ी की शाम को परिवार के लोग एक स्थान पर इकट्ठा होकर अग्नि जलाते हैं और इसके आस-पास नाचते-गाते हैं। अग्नि में तिल, मूंगफली और मक्के के दाने डालकर आहुति दी जाती है। सिंधी समाज के लोग भी इस त्योहार को बड़ी ही धूम-धाम से मनाते हैं।

Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया जगत में इनके पास 19 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर धर्म-आध्यात्म बीट पर काम कर रहे हैं। करियर की शुरुआत इन्होंने स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की थी। इसके बाद वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे और 2010-2019 तक दैनिक भास्कर डिजिटल में धर्म डेस्क पर काम किया। इन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। इनके पास जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक की डिग्री है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Solar Eclipse Prediction: पूर्ण सूर्य ग्रहण पर अमेरिकी ज्योतिषी की भविष्यवाणी- बदल जाएगी जिंदगी की रफ्तार!
Recommended image2
Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Recommended image3
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश
Recommended image4
Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Recommended image5
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved