MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • शिवपुराण: महादेव ने किस देवता को दिया है कौन-सा काम, जानिए

शिवपुराण: महादेव ने किस देवता को दिया है कौन-सा काम, जानिए

उज्जैन. हिंदू धर्म में अनेक ग्रंथ व पुराण हैं, इन सभी में शिवपुराण का अपना विशेष महत्व है। शिवपुराण के अनुसार, भगवान शिव ही परब्रह्म हैं। शिवजी के द्वारा ही सृष्टि की रचना, पालन और संहार होता है। यही कारण है कि शिव के आदेश का सभी देवता पालन करते हैं। ऐसी ही शक्तियों से शिव महादेव भी पुकारें जाते हैं। शिवपुराण के अनुसार, महादेव के आदेश से ही अलग-अलग देवता सृष्टि संचालन से जुड़े अलग-अलग काम करते हैं। आज हम आपको यही बता रहे हैं भगवान शिव ने किस देवता को कौन सा काम सौंपा है-

1 Min read
Asianet News Hindi
Published : Dec 05 2020, 01:42 PM IST| Updated : Dec 05 2020, 01:45 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

ब्रह्माजी

ये त्रिदेवों में से एक हैं। भगवान शिव के आदेश पर ही ये नवीन सृष्टि की रचना करते हैं।

28

विष्णु

ये अपनी तीन मूर्तियों द्वारा संसार के पालन के साथ सृजन और संहार भी करते हैं।

38

चंद्रदेव

ये अपनी किरणों से औषधियों को पोषित करते हैं और जीवों को प्रसन्न करते हैं।

48

इंद्रदेव

भगवान शिव के आदेश पर ही देवराज इंद्र देवताओं की रक्षा और राक्षसों का नाश करते हैं।

58

कुबेरदेव

ये भगवान शिव के मित्र व उत्तर दिशा के स्वामी भी हैं। धन की रक्षा करना इनका काम है।

68

शेषनाग

महादेव के आदेश पर ही शेषनाग ने पृथ्वी को अपने मस्तक पर धारण किया हुआ है।

78

सूर्यदेव

अपने तीन अंशों द्वारा जगत का पालन व बारिश करवाने का काम महादेव ने इन्हें सौंपा है।

88

वरुणदेव

ये जल के स्वामी हैं। जल की रक्षा और दोषी प्राणियों को बंधन में बांधना इनका काम है।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved