- Home
- Entertainment
- Bhojpuri
- क्या पवन सिंह ने अक्षरा सिंह को दिया था धोखा? यूजर ने किया सवाल तो एक्ट्रेस ने दिया जवाब
क्या पवन सिंह ने अक्षरा सिंह को दिया था धोखा? यूजर ने किया सवाल तो एक्ट्रेस ने दिया जवाब
मुंबई. पवन सिंह और अक्षरा सिंह फैंस की पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। फैंस इनकी रील और रियल लाइफ कैमिस्ट्री को काफी पसंद करते हैं। लेकिन, भोजपुरी ये सुपरहिट जोड़ी अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से अब टूट गई है। दरअसल, एक वक्त ऐसा था जब अक्षरा सिंह और पवन सिंह रिलेशनशिप में थे, लेकिन कुछ समय बाद दोनों को ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद एक्ट्रेस पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे। दोनों में जमकर विवाद हुआ था।

30 अगस्त, 1993 को मुंबई में जन्मी अक्षरा सिंह ने एक बार फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर क्वश्चेन सेशन रखा था, जिसमें उन्होंने फैंस के तमाम सवालों के जवाब दिए थे। इस दौरान एक यूजर ने एक्ट्रेस से सवाल किया था, 'क्या पवन सिंह ने आपके साथ धोखा किया?'
अक्षरा सिंह ने यूजर के सवाल का जवाब देते हुए लिखा था, 'नो कमेंट्स।' यानी कि वो इस मामले पर कुछ भी नहीं बोलना चाहती थीं।
बता दें, एक बार अक्षरा सिंह ने ब्रेकअप के बाद इंटरव्यू में कहा था कि पवन सिंह के साथ वो रिलेशनशिप में थीं, लेकिन उन्होंने चोरी छुपे दूसरी शादी ज्योति सिंह से कर ली थी और इसके बाद भी वो उनके साथ रिलेशनशिप में रहना चाहते थे।
लेकिन, अक्षरा ने पवन की बात नहीं मानी और उन्होंने उनसे रिश्ता खत्म कर लिया था, जिसके बाद एक्ट्रेस ने बताया था कि पवन उनके साथ मारपीट करने लगे थे और धमकियां देने लगे थे।
अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर आरोप लगाया था कि पवन सिंह लड़कियों को जबरन रिलेशनशिप रहने के लिए कहते थे। एक्ट्रेस ने कहा था कि 'पवन सिंह नशे में तमाशा करते हैं। बहुत सी एक्ट्रसेस को वो फोर्स करते हैं कि अगर इंडस्ट्री में रहना है, तो उनके साथ रिश्ता बनाकर रखना पड़ेगा।'
अक्षरा सिंह ने आगे कहा था कि 'जब जो लड़कियां ऐसे लोगों की बातें नहीं मानती हैं, वो डिप्रेशन में चली जाती हैं, रूबी सिंह की तरह कुछ आत्महत्या कर लेती हैं।'
खैर, अब अक्षरा सिंह और पवन सिंह दोनों ही एक-दूसरे से अलग हो चुके हैं और अपनी-अपनी लाइफ को एन्जॉय कर रहे हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।