ये है भोजपुरी की खतरनाक सास, रियल लाइफ में अक्षरा सिंह की है मां
मुंबई. भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। फिल्मों के साथ ही वो अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। ऐसे में आज हम उनकी मां नीलिमा सिंह के बारे में बता रहे हैं, जो भोजपुरी की सबसे खतरनाक सास के किरदार के लिए जानी जाती हैं। टीवी सीरियल 'निमकी मुखिया' में अनारो देवी का रोल प्ले करके नीलिमा सिंह को पहचान मिली थी।

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में नीलिमा सिंह ने एक मां, एक पत्नी और एक ऐक्टर के रूप में अपनी सभी भूमिकाओं के बारे में बात की। एक्ट्रेस कहती हैं कि भोजपुरी फिल्मों में उन्होंने ज्यादातर भूमिकाएं नेगेटिव निभाई। हालांकि, ऐसा नहीं है कि उन्हें पॉजिटिव किरदार पसंद नहीं और किया भी है। पर, नेगेटिव भूमिका में दर्शकों से अधिक प्यार मिला है।
कभी भोजपुरी सिनेमा में निगेटिव भूमिका से बहूओं पर कहर बरपाने वाली खतरनाक सास तो कभी किसी और रूप में विलेन की भूमिका, नीलिमा के लिए यह बहुत ही सहज है।
हालांकि, इस बारे में जब वह बात करती हैं तो मानती हैं कि एक स्त्री के भीतर जो दिल होता है, उसे कई बार ऐसे मौकों पर समझाना पड़ता है कि यह सिर्फ एक्टिंग है। वरना, कौन ऐसी स्त्री होगी जो सिर्फ निगेटिव किरदार में खुश हो।
टीवी पर निमकी मुखिया ने नीलिमा को जबरदस्त पहचान दी। इस सीरियल में वह चलती ट्रेन में बीच में सवार हुई थीं। अनारो देवी का किरदार अचानक उन्हें मिला, लेकिन नीलिमा ने उस किरदार में भी जान फूंक दी।
हालांकि, वो इसके लिए इस सीरियल के डायरेक्टर- राइटर जमा हबीब को इसके लिए पूरा श्रेय देती हैं। नीलिमा ने इस सीरियल को महत्वपूर्ण माना है, क्योंकि इसमें उन्हें तीनों शेड में भूमिकाएं निभाने का मौका मिला। पहले वह एक खतरनाक सास और बीच में दयालु मां और फिर अंत में फिर नेगेटिव भूमिका।
नीलिमा आगे बताती हैं कि भोजपुरी में बदलाब की जरूरत है। हालांकि, उन्होंने दावा किया कि उनकी बेटी अक्षरा सिंह इस दिशा में कोशिश कर रही हैं। नीलिमा ने यह भी कहा कि सिर्फ एक इंसान से नहीं बल्कि पूरी इंडस्ट्री को इस दिशा में सोचना होगा कि आखिर हम इतने पीछे क्यों रह गए।
वेब सीरीज के सवाल पर नीलिमा कहती हैं कि वो इसमें काम करना चाहती हैं। अभी कोई बेहतर रोल नहीं आया है और वो रोने-धोने वाली महिला या फिर गंदे कंटेट्स के साथ नहीं जाना चाहती। भूमिकाएं दमदार हों जैसा वो चाहती हैं तो फिर तो वो ऑफर स्वीकार करेंगी। अभी कुछ भोजपुरी प्रोजेक्ट नीलिमा के पास हैं, लेकिन लॉकडाउन के कारण सारा काम रुका हुआ है।
फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।