- Home
- Entertainment
- Bhojpuri
- कभी ऐसी दिखती थीं आम्रपाली दुबे, अब हैं बेहद हॉट, बनीं सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस
कभी ऐसी दिखती थीं आम्रपाली दुबे, अब हैं बेहद हॉट, बनीं सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस
मुंबई. भोजपुरी की यूट्यूब क्वीन कही जाने वाली एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं हैं। हिंदी टीवी सीरियल से भोजपुरी तक का सफर तय करने वाली आम्रपाली ने बहुत कम समय में ही भोजपुरी में पॉपुलैरिटी हासिल कर ली है। आम्रपाली के बारे उनसे जुड़ी बातें उनके जन्मदिन पर बता रहे हैं। 11 जनवरी को वो अपना 33 वां बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी। उनका जन्म 11 जनवरी, 1987 को यूपी के गोरखपुर में हुआ था।
18

आम्रपाली ने भोजपुरी में 6 साल पहले 2014 में एंट्री की थी। उन्होंने निरहुआ यानी की दिनेश लाल यादव की फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को लोगों ने काफी पसंद किया था। इसके लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू का अवॉर्ड भी दिया गया था।
28
आम्रपाली ने 'निरहुआ हिंदुस्तानी' के बाद 'बॉर्डर', 'राजा बाबू', 'निरहुआ हिंदुस्तानी 2', 'निरहुआ हिंदुस्तानी3', 'निरहुआ चलल लंदन', 'निरहुआ चलल ससुराल 2', 'निरहुआ रिक्शावाला 2' और 'राम लखन' जैसी हिट फिल्में की।
38
आम्रपाली ने भोजपुरी में अधिकतर फिल्में निरहुआ के साथ की हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि वो अब तक उनके साथ 30 फिल्मों में काम कर चुकी हैं। कुछ समय पहले निरहुआ और आम्रपाली के रिलेशनशिप को लेकर भी खबरें आई थीं। हालांकि, दोनों कई बार अपनी रिलेशनशिप को दोस्ती का नाम दिया है। एक बार आम्रपाली ने निरहुआ को लेकर कहा था कि हर कोई निरहुआ जैसे व्यक्ति के साथ शादी करना पसंद करेगा।
48
आम्रपाली और निरहुआ एक साथ शानदार बॉन्ड शेयर करते हैं। अक्सर दोनों को साथ में देखा जाता है। फिर वो चाहे कोई सेलिब्रेशन, मूवी या फिर इवेंट हो। बहरहाल, आज आम्रपाली की इतनी पॉपुलैरिटी है कि वो जिस फिल्म में भी होती हैं वो हिट हो जाती है। ऐसे में अब आम्रपाली भोजपुरी की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस बन चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जाता है कि वो एक फिल्म के लिए 7-9 लाख रुपए लेती हैं।
58
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्सर अपने बढ़ते वजन के कारण सोशल मीडिया पर ट्रोल हो जाती हैं, लेकिन आम्रपाली दुबे के बढ़ते वजन से उनकी पॉपुलैरिटी में कोई असर नहीं पड़ा।
68
आम्रपाली भोजपुरी में आने से पहले हिंदी टीवी सीरियल्स में काम करती थीं। 'सात फेरे', 'रहना तेरी पलकों की छांव में' और 'मायका' जैसे टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं।
78
आम्रपाली को बचपन से ही एक्टिंग करने का शौक था। इसलिए उन्होंने कॉलेज के दिनों से ही ऑडिशन देने शुरू कर दिए थे। हालांकि, उनके पिता चाहते थे कि वो एक डॉक्टर बनें।
88
फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos