- Home
- Entertainment
- Bhojpuri
- बिना शादी के ही मांग में सिंदूर लगाए जिम में दिखी एक्ट्रेस, खेसारी के साथ रहती है अफेयर की चर्चा
बिना शादी के ही मांग में सिंदूर लगाए जिम में दिखी एक्ट्रेस, खेसारी के साथ रहती है अफेयर की चर्चा
मुंबई. भोजपुरी स्टार एक्ट्रेस काजल राघवानी इन दिनों खेसारी के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म 'लिट्टी-चोखा' की शूटिंग में बिजी हैं। ऐसे में उनकी और खेसारी की सोशल मीडिया पर शूटिंग के सेट से फोटोज आते रहते हैं। हालांकि, अब काजल की कुछ तस्वीरें जिम के अंदर से वायरल हो रही हैं। इसमें उनके साथ खेसारी भी नजर आ रहे हैं।

अब इस फोटो में सबसे खास बात ये है कि काजल राघवानी की अभी तक शादी नहीं हुई है, लेकिन वो इन तस्वीरों में मांग में सिंदूर लगाए जिम आउटफिट में नजर आ रही हैं।
ऐसे में उन्हें सिंदूर लगाए देख सोशल मीडिया पर फैंस सवाल खड़ा रहे हैं कि जब शादी नहीं हुई है तो उन्होंने मांग में सिंदूर क्यों लगा रखा है और जबकि कोई शूटिंग सेट पर भी नहीं हैं। बहरहाल, इसे लेकर अभी तक उनकी तरफ कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है।
बता दें, भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं। इस जोड़ी ने 30 से भी ज्यादा फिल्मों में साथ में काम किया है। ऐसे में इनके रिलेशनशिप में होने के कयास लगाए जाते रहे हैं।
हालांकि, कइयों बार खेसारी और काजल राघवानी की ओर से रिलेशनशिप की खबरों पर बयान सामने आ चुके हैं। इन दोनों ही स्टार ने अपने रिश्ते को दोस्ती बताया है।
वहीं, खेसारी का कहना था कि वो चंदा देवी के पति थे, हैं और रहेंगे। उनके दो बच्चे एक बेटी कृति और एक बेटा है।
लेकिन, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही काजल राघवानी की सिंदूर लगाए तस्वीर कई सवाल खड़े कर रही है और साथ में खेसारी का होना भी। बहरहाल, देखते हैं इस फोटो को लेकर काजल और खेसारी का क्या बयान आता है।
फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।