- Home
- Entertainment
- Bhojpuri
- आम्रपाली दुबे से मोनालिसा तक, बिना मेकअप के कुछ ऐसी दिखती हैं ये भोजपुरी एक्ट्रेस
आम्रपाली दुबे से मोनालिसा तक, बिना मेकअप के कुछ ऐसी दिखती हैं ये भोजपुरी एक्ट्रेस
मुंबई. भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस बॉलीवुड की तरह ही अपने लुक्स को काफी चर्चा में रहती हैं। वे बेहतर दिखने के लिए मेकअप का इस्तेमाल करती हैं। तमाम ब्यूटी प्रोडक्ट्स को यूज करती हैं। एक्ट्रेस को अच्छा दिखाने के लिए मेकअप आर्टिस्ट उनके साथ काफी मेहनत करते हैं। बिना मेकअप के कई बार तो भोजपुरी एक्ट्रेस को भी पहचान पाना भी मुश्किल हो जाता है। कई बार वो बिना मेकअप के जब भी कैमरे के सामने आती हैं तो फैंस का हैरान कर देती हैं। ऐसे में भोजपुरी की एक्ट्रेस के लुक बिना मेकअप के दिखा रहे हैं।
110

हिंदी टीवी सीरियल से भोजपुरी तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे आज भोजपुरी का जानामाना नाम हैं। वो सबसे ज्यादा फीस चार्ज करने वाली एक्ट्रेस में से एक हैं। भोजपुरी में आने से पहले आम्रपाली दुबे ने टीवी सीरियल 'रहना तेरी पलकों की छांव में' में सुमन का रोल प्ले कर चुकी हैं। उन्होंने भोजपुरी में अपने करियर की शुरुआत निरहुआ यानी की दिनेश लाल यादव की फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' से की थी। निरहुआ के साथ आम्रपाली की जोड़ी को हिट माना जाता है। एक्ट्रेस ने उनके साथ 30 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

210
भोजपुरी की हॉट अदाओं के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस मोनालिसा (अंतरा बिस्वास) आज भले ही भोजपुरी से दूर हैं, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग कम नहीं हुई है। इन दिनों वो टीवी सीरीयल 'नजर' में एक नेगेटिव रोल प्ले कर रही हैं। इसमें इनके किरदार को फैंस काफी पसंद करते हैं। इसके अलावा मोनालिसा कलर्स के वूट पर भी नजर आ रही हैं। यहां वो 'विगो कॉमेडी महासभा' को होस्ट कर रही हैं। भोजपुरी में मोनालिसा पवन सिंह के साथ अफेयर को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी है। हालांकि, उन्होंने बाद में लाइफ टाइम ब्वॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह राजपूत के साथ 2017 में बिग बॉस के घर में शादी कर ली थी।
310
भोजपुरी एक्टर और सिंगर पवन सिंह के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रही एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने इंडस्ट्री में 2010 में फिल्म 'सत्यमेव जयते' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसमें उनके अपोजिट रवि किशन ने लीड रोल प्ले किया था। भोजपुरी फिल्मों के अलावा अक्षरा सिंह 'सर्विस वाली बहू', 'काला टीका' जैसे टीवी सीरीयल्स में काम कर चुकी हैं।
410
खेसारी लाल यादव के साथ हिट जोड़ी बनाने वाली एक्ट्रेस काजल राघवानी गुजरात से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने अपने भोजपुरी में अपने करियर की शुरुआत 2011 में आई फिल्म 'सुगना' से की थी। आज वो भोजपुरी में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। पूर्वांचल में एक्ट्रेस का इतना स्टारडम है कि उनकी कोई भी फिल्म सिनेमाघरों में आती है तो हिट हो जाती है। वो खेसारी लाल यादव के साथ ही अक्सर नजर आती हैं। हालांकि, काजल पवन सिंह, निरहुआ जैसे कई स्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं।
510
भोजपुरी की माधुरी दीक्षित कही जाने वाली एक्ट्रेस रानी चटर्जी 2004 में 15 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने मोनज तिवारी के साथ 'ससुरा बड़ा पैइसावाला' से भोजपुरी में डेब्यू किया था। इस मूवी को उस समय की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म कहा जाता है। रानी चटर्जी भोजपुरी की एक मात्र ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिनकी बिना को-एक्टर के फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हो जाती है।
610
गुजरात में जन्मी भोजपुरी एक्ट्रेस प्रियंका पंडित अपनी हॉट अदाओं के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने भोजपुरी में 2013 में फिल्म 'जीना तेरी गली में' से एक्टिंग की शुरुआत की थी। इसमें उनके अपोजिट चिंटू पांडे ने लीड रोल प्ले किया था।
710
रिंकू घोष भोजपुरी की सक्सेसफुल एक्ट्रेस हैं। उन्होंने अजय देवगन स्टारर 'हिम्मतवाला' में भी एक आइटम नंबर किया था। रिंकू का जन्म वेस्ट बंगाल में हुआ था। इनके पिता नेवी में अफसर थे। उन्होंने साल 1996 में मिस मुंबई का टाइटल जीता था। रिंकू ने भोजपुरी के अलावा कई टीवी सीरियल्स में भी काम किया है।
810
निरहुआ यानी की दिनेश लाल यादव के साथ कभी जोड़ी बनाने वाली एक्ट्रेस पाखी हेगड़े आज भले ही भोजपुरी सिनेमा से दूर हैं, अब भी कभी उनकी कोई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों से उन्हें उतना ही प्यार मिलता है, जितना पहले मिलता था। इसके अलावा पाखी हेगड़े दिनेश लाल यादव के साथ रिलेशनशिप की खबरों को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोर चुकी हैं। पाखी मुंबई की हैं और उन्होंने भोजपुरी के साथ-साथ कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया है।
910
भोजपुरी की आइटम क्वीन कही जाने वाली एक्ट्रेस सीमा सिंह अपने डांस नंबर्स की वजह से जानी जाती हैं। सीमा अब तक करीब 400 से ज्यादा फिल्मों में आइटम डांस कर चुकी हैं, जिनमें 250 फिल्में भोजपुरी की हैं। सुनील बुबना कि फिल्म 'कहां जइब राजा नजरिया लड़ाई के' सीमा की पहली फिल्म थी। सीमा ने भोजपुरी के अलावा राजस्थानी, मराठी, हिंदी, तमिल, बंगाली और गुजराती फिल्मों में भी आइटम सॉन्ग किए हैं।
1010
2012 में फिल्म फौलाद से भोजपुरी में एंट्री करने वाली एक्ट्रेस अंजना सिंह ने शुरुआती दिनों में दो साल में 25 फिल्में साइन की थी। एक्ट्रेस को भोजपुरी हॉट केक भी कहा जाता है। उन्हें 2017 में लंदन में आयोजित भोजपुरी फिल्म समारोह में बेस्ट एक्ट्रेस का व्यूअर चॉइस के अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है। अंजना ने मशहूर भोजपुरी एक्टर यश कुमार से शादी की है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos