- Home
- Entertainment
- Bhojpuri
- मूछों में दिखीं काजल राघवानी तो एक यूजर बोला- 'धोखा खेसारी भइया के साथ धोखा'
मूछों में दिखीं काजल राघवानी तो एक यूजर बोला- 'धोखा खेसारी भइया के साथ धोखा'
मुंबई. भोजपुरी सुपरस्टार काजल राघवानी इंडस्ट्री सबसे डिमांडिंग एक्ट्रसेस में से एक हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए वो अपनी कोई ना कोई फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। ऐसे में उन्होंने मूछों में अपनी एक फोटो पर्सनल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें वो बेहद प्यारी दिखाई दे रही हैं। उनकी इस फोटो को फैंस सोशल मीडिया पर काफी पसंद कर रहे हैं। फैंस को भा गया एक्ट्रेस का मूंछों वाला लुक...

काजल राघवानी की मूछों वाली फोटो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। लाइक्स और कमेंट के जरिए यूजर्स उनकी तारीफ के पुल बांध रहे हैं। एक्ट्रेस की इस तस्वीर को देख एक यूजर ने कमेंट में लिखा, 'धोखा खेसारी भइया के साथ धोखा।' वहीं, दूसरे यूजर ने शॉक्ड होते हुए कमेंट में लिखा, 'अब ये क्या है?'
बता दें, काजल भोजपुरी की टॉप एक्ट्रसेस में से एक हैं। वो इस समय की सबसे महंगी एक्ट्रसेस में से एक हैं। उनका जन्म 20 जुलाई, 1990 को हुआ था। उन्होंने भोजपुरी की कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। उन्होंने फिल्म 'सुगना' से अपने करियर की शुरुआत की थी।
भोजपुरी में काजल की खेसारी लाल यादव के साथ हिट जोड़ी मानी जाती है। दोनों जिस भी फिल्म में साथ होते हैं तो धमाल ही मचा जाते हैं। फैंस को दोनों की कैमिस्ट्री खूब पसंद आती है फिर चाहे वो रील हो या फिर रियल हो।
साल 2016 में काजल राघवानी को भोजपुरी का बेस्ट ऐक्ट्रेस पीपल्स चॉइस अवॉर्ड भी मिला था। उन्होंने अब तक 50 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है और भोजपुरी के लगभग सभी सुपरहीरों के साथ काम कर चुकी हैं।
इन 50 से ज्यादा फिल्मों में काजल ने खेसारी के साथ सबसे ज्यादा 30 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है। दोनों की कैमिस्ट्री फैंस को इतनी पसंद आई कि कई बार उनके अफेयर की खबरें मीडिया में आई, लेकिन एक्टर ने अपने रिश्ते को दोस्ती का नाम दिया।
बता दें, काजल राघवानी गुजरात से ताल्लुक रखती हैं। भोजपुरी में उन्होंने एक डायरेक्टर के जरिए करियर की शुरुआत की थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।