- Home
- Entertainment
- Bhojpuri
- फिल्मों में गैगस्टर बनना क्यों पसंद करती है पवन सिंह की 'लूलिया', किया खुलासा
फिल्मों में गैगस्टर बनना क्यों पसंद करती है पवन सिंह की 'लूलिया', किया खुलासा
मुंबई. भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा लूलिया के नाम से जानी जाती हैं। वो आज एक विशेष मुकाम पर हैं। खास जब फिल्मों में नेगेटिव किरदार की बात आती है तो निधि का चेहरा डायरेक्टर्स के दिमाग में सबसे पहले आता है। निधि ने फिल्म 'गैंगस्टर दुल्हनिया' में नेगेटिव रोल प्ले किया था। इसमें उनके किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया था। ऐसे में उन्होंने अपने गैंगस्टर वाले किरदार को लेकर बात की।

निधि झा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि नेगेटिव भूमिकाओं के लिए इंडस्ट्री में वो सबसे आगे हैं। उन्हें इस तरह के किरदार मिलते हैं और वो इस तरह के किरदार पसंद भी करती हैं।
एक्ट्रेस आगे कहती हैं कि हीरो के आगे पीछे नाचने से बेहतर है कि आपका एक ऐसा किरदार हो जो आपको अलग खड़ा करे। जिसमें कुछ दम हो।
निधि ने बताया कि गैंगस्टर के रूप में दर्शक उन्हें बहुत प्यार करते हैं। नाग-नागिन की फिल्मों में भी डायरेक्टर उन्हें लेना चाहते थे। वो कहती हैं कि एक कलाकार होने के नाते उन्हें काम करना ही है, लेकिन ये चुनौतीपूर्ण किरदार जब वो करती हैं तो उनका कद एक कलाकार के रूप में और मजबूत होता है।
निधि आज भोजपुरी की उन एक्ट्रसेस में से एक हैं, जिनके पास कई प्रोजक्ट्स भी हैं। अभी तक की फिल्मों में उनके काफी दमदार कैरेक्टर्स रहे हैं। निधि हर तरह के रोल में आसानी से फिट हो जाती हैं फिर वो चाहे हीरोइन का हो या फिर विलेन का।
निधि झा कहती हैं कि एक एक्टर होने के नाते उन्हें 100 फीसदी एक्टिंग करनी है और हर रूप में खुद को साबित करना होता है।
निधि झा ने भोजपुरी में बहुत कम ही समय में अपना स्थान बनाया है। उन्हें सिनेमा में पवन सिंह के साथ सॉन्ग 'लूलिया' से पहचान मिली थी।
एक्ट्रेस ने पवन सिंह की फिल्म 'गदर' से भोजपुरी में सिनेमा में एंट्री की थी। इसमें उनकी एक्टिंग को काफी सराहा भी गया था। वो चिंटू पांडे के साथ भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने अधिकतर फिल्में रितेश पांडे और पवन सिंह के साथ की है।
फोटो सोर्स- गूगल।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।