- Home
- Entertainment
- Bhojpuri
- भोजपुरी इंडस्ट्री पर राज करने वाली एक्ट्रेस अब कर रही ये काम, लोग मान बैठे थे निरहुआ की पत्नी
भोजपुरी इंडस्ट्री पर राज करने वाली एक्ट्रेस अब कर रही ये काम, लोग मान बैठे थे निरहुआ की पत्नी
मुंबई. भोजपुरी में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी एक्ट्रेस पाखी हेगड़े आज भले की एक्टिंग से दूर हैं, लेकिन फैंस आज भी उनके डांस और एक्टिंग के दीवाने हैं। पाखी को अब अक्सर फिल्मों में आइटम नंबर करते हुए देखा जाता है, जिस भी मूवी में उनके एक झलक भी होती है तो वो उसमें जान फूंक देती हैं। दरअसल, इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि आज पाखी हेगड़े का जन्मदिन है। इस मौके पर उनके बारे में बता रहे हैं।

एक वक्त ऐसा था जब प्रोड्यूसर और डायरेक्ट की जुबान पर बस पाखी और निरहुआ का नाम होता था। दोनों की जोड़ी जिस फिल्म में भी साथ नजर आती थी तो वो सिनेमाघरों में धमाल मचा जाती थी।
पाखी और निरहुआ की जोड़ी इतनी हिट हो गई थी कि लोग दोनों स्टार्स को असल जिंदगी में ही पत्नी समझने लगे थे। इसके साथ ही दोनों अफेयर के चर्चे भी खूब रहे हैं।
'हमका ऐसा वैसा ना समझा' फिल्म ने निरहुआ को भोजपुरी इंडस्ट्री में पहचान दिलाई। निरहुआ ने पाखी हेगड़े के साथ भोजपुरी फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' बनाई। निरहुआ की इस फिल्म ने उन्हें सुपरस्टार बना दिया। साथ ही साथ उनकी यह पहली ऐसी भोजपुरी फिल्म थी, जो विदेश में रिलीज हुई।
हालांकि, निरहुआ और पाखी ने कभी भी इन बातों का कोई जवाब नहीं दिया। दोनों स्टार्स आज भी एक अच्छे दोस्त हैं। निरहुआ ने पाखी हेगड़े के जन्मदिन पर उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं भी दी है।
पाखी हेगड़े ने भोजपुरी इंडस्ट्री में करीब एक दशक तक राज किया है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो 'मैं बनूंगी मिस इंडिया' से की थी।
पाखी बॉलीवुड में सदी के महानायक कहे जाने वाले एक्टर अमिताभ बच्चन के साथ भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने बिग बी के साथ फिल्म 'गंगा देवी' में काम किया। इसमें अमिताभ के अलावा जया बच्चन ने भी लीड रोल प्ले किया था।
बता दें कि साल 2006 में पाखी हेगड़े ने 'एक और शपथ' फिल्म से भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू किया था। आज वो एक्टिंग से दूर भोजपुरी मूवीज को प्रोड्यूस करने का काम कर रही हैं। हालांकि, अब वो वापसी कर चुकी हैं। उन्हें आखिरी बार फिल्म 'विवाह' में एक आइटम सॉन्ग 'तेरे सीने में लगता है दिल नहीं' को करते देखा गया था। यह गाना अब यूट्यूब पर भी रिलीज हो चुका है। पाखी हेगड़े आखिरी बार साल 2017 में भोजपुरी फिल्म 'पवन राजा' में नजर आई थीं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।