भोजपुरी की आइटम क्वीन के हैं 6 नन्हें देवर और ननद, यहां देखें PHOTOS
मुंबई. देशभर में इन दिनों कोरोना के चलते सरकार ने लॉकडाउन किया हुआ है। आम लोगों समेत स्टार्स भी अपने घरों में परिवार के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं। ऐसे में आपको भोजपुरी की आइटम क्वीन सीमा सिंह के देवर और ननद की फोटोज दिखा रहे हैं, जिसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है।
19

अभी तक सभी ने एक्ट्रसेस के देवर और ननद मैच्योर, बड़े देखे होंगे, लेकिन सीमा सिंह के देवर और ननद काफी क्यूट हैं। उनके देवर और ननद अभी नन्हें हैं, जिनके साथ अक्सर एक्ट्रेस टाइम स्पेंड करना पसंद करती हैं।
29
सीमा सिंह के 6 नन्हे देवर और ननद हैं। वो अभी काफी छोटे हैं। एक्ट्रेस उन्हें गोद में लेकर भी खेल सकती हैं और वो उन्हें बहुत प्यार भी करती हैं।
39
बता दें, सीमा सिंह ने 13 मार्च, 2019 को बिजनेसमैन सौरव कुमार से शादी की थी। उनकी शादी को एक साल पूरा हो चुका है। एक्ट्रेस ने पहली सालगिरह ससुराल वालों के साथ धूमधाम से मनाया था।
49
सीमा सिंह ने सौरव से लव मैरिज की थी। ससुराल वालों के साथ एक्ट्रेस शानदार बॉन्ड शेयर करती हैं। वो अक्सर फैमिली के साथ सोशल मीडिया पर फोटोज भी शेयर करती हैं।
59
सीमा और सौरव की लव स्टोरी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। दोनों की पहली मुलाकात एक शो के दौरान पटना में हुई थी। शो कैंसिल हो जाने की वजह से सीमा उदास थीं और सौरव उन्हें दिलासा दे रहे थे। यहीं पर दोनों ने एक-दूसरे का नंबर एक्सचेंज किया और फिर बातों का सिलसिला शुरू हुआ था।
69
सीमा ने एक इंटरव्यू में सौरव के साथ अपनी प्रेम कहानी को लेकर बात की थी और बताया था कि उन्होंने उनके साथ अपनी फ्यूचर प्लानिंग शेयर की थी और सौरव को बताया था कि वो फिल्म मेकर बनना चाहती थीं। सौरव एक बिजनसमैन हैं वो भी तब फिल्म प्रोड्यूसर ही बनना चाहते थे। दोनों की सोच और बातें एक-दूसरे से मिलती गई और इसी वजह से सीमा-सौरव करीब आ गए।
79
सीमा बताती हैं कि सौरव ने एक डांसिंग शो 'डांस-घमासान' लॉन्च किया था। इसे सीमा और उनके गॉडफादर एंड फेमस कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी ने जज किया था। शो के दौरान सौरव ने सीमा और उनके इंडस्ट्री के पिता कानू दा पर अपना प्रभाव डालने की पूरी कोशिश की और वो सफल भी हुए।
89
शो के शूट के आखिरी दिन सौरव ने सीमा से सीधे शादी के लिए प्रपोज किया, जिसे सीमा मना नहीं कर पाईं। एक्ट्रेस के डिसीजन का उनके गुरू कानू दा ने भी सपोर्ट किया। खबरों में कहा जाता है कि जब सौरव ने सीमा को शादी के लिए प्रपोज किया तो उसके बाद ही दोनों ने 2018 अगस्त में चोरी-छुपे सगाई कर ली थी। इसके बाद शादी की थी।
99
बहरहाल, सीमा सिंह के भोजपुरी करियर के बारे में बात की जाए तो उन्होंने साल 2007 में 'कहां जईबा राजा नजरिया लड़ाई के' से सिनेमा में एंट्री की थी। सीमा सिंह ने अब तक 500 से भी ज्यादा फिल्में और एल्बम में काम किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।
Latest Videos