- Home
- Entertainment
- Bhojpuri
- पवन सिंह-अक्षरा के ब्रेकअप के 1 साल बाद बोली एक्ट्रेस, कहा-'उन्हें खुद पर हावी क्यों होने दिया?'
पवन सिंह-अक्षरा के ब्रेकअप के 1 साल बाद बोली एक्ट्रेस, कहा-'उन्हें खुद पर हावी क्यों होने दिया?'
मुंबई. भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। फैंस रील लाइफ हो या रियल लाइफ दोनों को साथ में देखना काफी पसंद करते हैं। फिल्मों में इनकी कैमिस्ट्री के अलावा सबसे ज्यादा अपनी रिलेशनशिप के लेकर भी चर्चा में रहे। दोनों के ब्रेकअप ने खूब सुर्खियां बटोरी। ब्रेकअप के बाद अक्षरा ने पवन सिंह पर मारपीट से लेकर जान से मारने तक के कई गंभीर आरोप लगाए थे।

अब अक्षरा सिंह और पवन सिंह के ब्रेकअप को एक साल से भी ज्यादा हो गए हैं। ऐसे में भोजपुरी एक्ट्रेस शुभि शर्मा ने एक वेब पोर्टल के साथ बातचीत में ब्रेकअप और आरोपों को लेकर कहा कि 'अक्षरा सिंह ने उन्हें खुद पर हावी ही क्यों होने दिया? उन्हें शुरू से ही आवाज उठानी चाहिए थे।'
'अक्षरा सिंह के साथ पवन सिंह ने जो किया उसके लिए उन्होंने पवन के खुद पर हावी ही क्यों होने दिया।? अब वो खुद के दम पर अच्छा काम कर रही हैं और वो शुरू से ही फिल्में अपने दम पर चलाती थीं। आज वो एक हिट एक्ट्रेस हैं, इसलिए लाइफ में इन चीजों में ना पड़ें।'
बता दें, अक्षरा सिंह और पवन ने साथ में कई फिल्मों में काम किया। इसमें दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया। लेकिन, अब इनके रिश्ते में दरार आ चुकी है।
अक्षरा सिंह ने एक्टर पर मारपीट के आरोप लगाए थे। साथ ही जान से मारने की धमकी का भी आरोप लगाया। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जाता है कि पवन ने अक्षरा के साथ हाथापाई की थी, जिस वक्त ये वाकया हुआ बताया जाता है कि उस वक्त एक्टर नशे में धुत थे।
वहीं, अक्षरा सिंह के साथ ब्रेकअप की वजह के रूप में बताया जाता है कि पवन सिंह ने दूसरी शादी बिना किसी को बताए ज्योति सिंह के चोरी-छुपे कर ली थी। इसकी जानकारी खुद अक्षरा सिंह को भी नहीं थी और जब उन्हें पता चली तो उन्होंने एक्टर से अलग होना फैसला कर लिया था।
एक इंटरव्यू में अक्षरा ने बताया था कि दूसरी शादी के बाद भी पवन सिंह उनके साथ रिलेशनशिप में रहना चाहते थे, लेकिन इसके लिए अक्षरा सिंह तैयार नहीं थीं। यहीं से दोनों का झगड़ा शुरू हुआ था।
अक्षरा सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्हें फॉन कॉल्स पर जान से मारने की धमकी दी जाती थी और करियर खत्म करने की बातें भी कही जाती थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।