- Home
- Entertainment
- Bhojpuri
- कभी दुकानों पर जा जाकर अपना गाना बेचता था ये सिंगर, फिर रातोंरात ऐसे बना स्टार
कभी दुकानों पर जा जाकर अपना गाना बेचता था ये सिंगर, फिर रातोंरात ऐसे बना स्टार
मुंबई. भोजपुरी सुपरस्टार सिंगर और एक्टर रितेश पांडे ने बीते दिन अपना 29वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। उनका जन्म 14 मई, 1991 को बिहार के सासाराम में हुआ था। रितेश आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अब उनका पहला इंटरनेशनल सॉन्ग रिलीज हुआ है। उनके लिए यहां तक पहुंचना आसान नहीं था, इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। कभी को दुकानों पर जा-जाकर अपना गाना लेने के लिए लोगों से अपील किया करते थे।

जब रितेश पांडे का आज का वक्त देखा जाता है तो लोग उनके गाने के पीछे दीवाने हैं और एक वो वक्त था जब दुकानों पर जाकर लोगों से निवेदन किया करते थे कि लोग उनके गाने को अपने फोन पर सुने।
रितेश पांडे को 'जा ए चंदा', 'हेल्लो कौन' और 'पियवा से पहिले' गाने ने सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। जहां से अब उन्हें शायद कभी भी पीछे मुड़कर देखना ना पडे़।
रितेश पांडे ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि बचपन में उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी तो उनके पिता उन्हें लेकर वाराणसी चले गए थे। वहां जिस स्कूल में पिता पढ़ाते थे वहीं से रितेश ने अपनी पढ़ाई शुरू की। पढ़ाई में वह अच्छे निकले तो कई लोगों ने डॉक्टरी की तैयारी के लिए सलाह दी।
लेकिन, रितेश को तो बचपन से ही गाने का शौक था। दोस्तों ने भी सलाह दी कि इसी में उन्हें अपना करियर बनाना चाहिए। बाद में परिवार के लोग भी मान गए। पर, रितेश के पास पैसा नहीं था कि अपना खुद का एलबम निकाल सकें।
ऐसे में वाराणसी में एक स्टूडियो में जहां उन्होंने अपने एक गाने की रिकॉर्डिंग की वहीं नौकरी भी करने लगे। इसके बाद भी अभी किस्मत रितेश पांडे का साथ नहीं दे रही थी।
रितेश पांडे का एक गाना आया जिसके बोल थे 'करुआ तेल'। इस सॉन्ग को लेकर उन्हें लगता था कि ये गाना अच्छा है लेकिन लोग नकार रहे थे। यह वह समय था जब रितेश टूटने के कगार पर थे।
पर, उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और दुकानों को अपना लक्ष्य बनाया। जब लड़के गाना भरवाने आते तो उनका यह गाना दुकान वाले भर देते और देखते ही देखते उनके गानों की डिमांड बढ़ने लगी। फिर क्या था मेहनत के सामने किस्मत को झुकना पड़ा और रितेश पांडे आगे बढ़ने लगे।
एक के बाद एक हिट गाने का दौर चला। रितेश पांडे को रातों रात स्टार 'जा ए चंदा' गाने ने बनाया। इसके बाद 'हेल्लो कौन' और 'पियवा से पहिले हमार रहलू' इन गानों ने रितेश को भोजपुरी इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान दिला दी। रितेश की आवाज पवन सिंह से हूबहू मिलती है। शुरुआत में तो पहचानना मुश्किल हो जाता था कि आखिर कौन गा रहा है।
और अब दो दिन पहले ही रितेश पांडे का पहला इंटरनैशल सॉन्ग रिलीज हुआ है 'लचके कमरिया' जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि रितेश आने वाले समय में भोजपुरी सिनेमा में छाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
गायक के साथ एक एक्टर के रूप में भी वह खुद को साबित कर रहे हैं। रितेश 'ट्रक ड्राइवर 2' जैसी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।